फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आते ही छा गया 'वॉर' का दूसरा गाना जय जय शिवशंकर, ऋतिक- टाइगर की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sat, 21 Sep 2019 11:18 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वॉर का गाना जय जय शिवशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म वॉर का गाना  जय जय शिव शंकर रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने को घंटे भर में ही पांच लाख लोगों ने देख लिया। हिंदी सिनेमा के दो बेहतरीन नृत्य करने वाले हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ इस गाने पर धमाल मचाते दिख रहे हैं। ये गाना होली की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा में दो हीरो की फिल्मों का ट्रेंड फिर से लाने जा रही यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में ऋतिक और टाइगर के बीच होने वाली जंग के हैरतअंगेज एक्शन सीन्स के बारे में अमर उजाला आपको लगातार एक्सक्लूसिव जानकारी देता रहा है। ताजा जानकारी इस फिल्म के युगल डांस नंबर की है। बेनी दयाल और विशाल डडलानी के गाए इस गाने में पहले टाइगर श्रॉफ कुछ बेहतरीन डांस मूव्स करते दिखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : Social Media
फिर थोड़ी देर में एंट्री होती है जींस और कुर्ता पहने ऋतिक रोशन की। पहली बार हाथ बढ़ाने पर वह टाइगर का हाथ नहीं थामते हैं, पर अगले ही पल दोनों हाथ मिलाते दिखते हैं। गाने से ये आभास भी मिलता है कि वॉर में टाइगर और ऋतिक की अदावत से पहले दोनों की दोस्ती के किस्से भी दिखाई देने वाले हैं।

4 of 5
War - फोटो : amar ujala mumbai
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “फिल्म की शुरुआत के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे थे कि  जब वॉर में देश के दो सबसे बड़े डांसर ऋतिक और टाइगर हैं तो फिल्म में इनका डांस भी जरूर होगा। भारत के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो के पहली बार पर्दे पर एक साथ आने और अब दोनों को एक साथ डॉस करते हुए देखने को लेकर दोनों के फैंस में बहुत बेकरारी रही है। इस बेकरारी पर विराम लगाते हुए हम फिल्म का ये गाना अब रिलीज कर चुके हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
War Song Ghungroo - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सिद्धार्थ ये भी मानते हैं कि ये गाना बनाना पूरी फिल्म की टीम के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी रही है क्योंकि ऋतिक औऱ टाइगर को एक फ्रेम में नाचते हुए देखना किसी सपने को साकार करने जैसा है। विशाल और शेखर के संगीतबद्ध किए इस गाने को पांच सौ डांसर्स के साथ फिल्माया गया है। गाने की शूटिंग से पहले इसके कोरियोग्राफर बॉस्को औऱ सीजर ने ऋतिक और टाइगर से तीन हफ्ते तक इसका रिहर्सल कराया और उससे पहले एक महीने तक दोनों कोरियोग्राफर्स ने इस गाने के स्टेप्स पर काम किया है।



पढ़ें पाठक ने पूछा किसे मानते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की, ऋतिक का ये जवाब कर देगा हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें