फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 30 में डार्क स्किन टोन पर उठे सवाल तो ऋतिक बोले-धूप में पापड़ बेचने वाला गोरा होगा क्या?

Sun, 14 Jul 2019 02:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों को मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हालाकि पहले दिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म ओपनिंग नहीं मिल सकी है। फिल्म को ज्यादातर सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। सुपर 30 में ऋतिक ने आनंद कुमार का रोल निभाया है। इसमें उनकी स्किन का टोन डार्क दिखाया गया है। इसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इन सभी आलोचनाओं को एक इंटरव्यू में एक्टर ने नस्लभेदी करार दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Super 30 - फोटो : Social Media
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कहा, 'कैसे इसका कोई सेंस नहीं है। अग्निपथ, धूम 2 और दूसरी अन्य फिल्मों मेरा शेड और डार्क था। एक शख्स जो 45 डिग्री टेम्परेचर में पापड़ बेचता है उसका स्किन टोन डार्क ही होगा। वो शख्स कैसे गोरा हो सकता है? जो लोग रंग को लेकर बात कर रहे हैं तो ये सब रेसिज्म का हिस्सा है।'
विज्ञापन

3 of 5
super 30 - फोटो : Twitter
ऋतिक रोशन ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई फेयर स्किन एक्टर ऐसे रोल नहीं कर सकता या ऐसे रोल करने का और उन्हें चुनने का मुझे अधिकार नहीं है?

4 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : Social Media
हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी बहन सुनैना के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास बोलने के लिए बहुत कुछ है लेकिन वह बोलना नहीं चाहते, क्योंकि अगर वो ऐसा करेंगे तो ये लोग इस पर बहस करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : social media
ऋतिक ने कहा कि ये उस बारे में बात करने के लिए सही प्लेटफॉर्म नहीं है। यह बहुत छोटी बात है और ये एक ऐसी चीज है जिसे मैं प्रमोशन्स के साथ मिक्स नहीं करना चाहता। यह एक ऐसी चीज है जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मैं इस बारे में एक ऐसे माहौल में बात करना चाहता हूं जहां थोड़े ज्यादा मात्रा में ज्यादा होशपूर्ण तरीके से बात सुनने वाले, थोड़े ज्यादा बुद्धिजीवी लोग हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें