फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी परिवार ने वीडियो से श्लोका को किया बर्थडे विश, मुकेश बोले-'अगले साल दादा बन जाऊं'

Sun, 14 Jul 2019 02:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shloka mehta - फोटो : social media
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता का 11 जुलाई को बर्थडे था । इस मौके पर पूरे अंबानी परिवार ने श्लोका को खास तरीके से विश किया । साथ ही मुकेश अंबानी ने अपनी बहू से एक खास तोहफा भी मांगा । अंबानी परिवार ने एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से श्लोका को बर्थडे विश कर रहे हैं । ये एक एनिमेशन वीडियो है ।
विज्ञापन

2 of 6
shloka mehta - फोटो : social media
वीडियो में एक बुक दिखती है । जिसका नाम है, 'श्लोका एंड द लिटिल प्रिंस' । इसमें सबसे पहले श्लोका के बचपन की तस्वीर दिखती हैं । उनके साथ ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी हैं । तीनों ही साथ में खेलते नजर आ रहे हैं । इन पुरानी तस्वीरों के एलबम के बाद सबसे पहले मुकेश अंबानी अपनी बहू को बर्थडे विश करते हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
mukesh ambani
मुकेश अंबानी कहते हैं, 'डियर श्लोका, आपको मिसेज श्लोका आकाश अंबानी के रूप में पहले जन्मदिन की बहुत बधाई । आपको बहुत खुशी, प्यार और सफलता मिले । मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक मैं दादा बन जाऊंगा ।' इसके बाद नीता अंबानी, श्लोका को बर्थडे विश करती नजर आईं । 


4 of 6
mukesh ambani
उन्होंने कहा, 'हमारे घर में अब पॉपकॉर्न से लेकर चाय तक का मेन्यू है । चाय तो इतनी तरह की है कि कुछ तो मैंने कभी टेस्ट भी नहीं की । तुम्हारी बुक पढ़ने की आदत से लगता है कि मैं भी दोबारा पढ़ना शुरू कर दूंगी ।' फिर श्लोका के पति आकाश अंबानी भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखे । 
विज्ञापन

5 of 6
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
आकाश कहते हैं, 'पूरे साल में तुम्हारा जन्मदिन मेरे लिए सेलिब्रेशन की सबसे बड़ी वजह होता है । मैं भगवान का हर रोज शुक्रिया करता हूं कि तुम मेरे साथ हो । पिछले 11 साल मेरे लिए अद्भूत रहे, हर उतार-चढ़ाव में हमने खूब सीखा। मुझे आशा है कि हम आने वाले सालों को और यादगार बनाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akash ambani
इसके बाद श्लोका के माता-पिता, ईशा-आनंद, अनंत अंबानी और नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल उन्हें विश करते दिखे । वीडियो के आखिर में अंबानी परिवार ने जन्मदिन पर श्लोका से एक खास गिफ्ट मांगा । सभी ने श्लोका से कहा कि वे अगले जन्मदिन पर एक 'बेबी अंबानी' चाहते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें