फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक को मिला रिलायंस का साथ, 26 जुलाई को ही रिलीज होगी सुपर 30

Tue, 07 May 2019 06:22 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
नंबर रेस से हमेशा दूर रहने वाले सदाबहार अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस बार मैदान न छोड़ने का फैसला किया है। मुंबई में दोपहर में ये खबर तेजी से फैली कि कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या की रिलीज डेट खिसकर सुपर 30 के दिन आ जाने के बाद ऋतिक की फिल्म अब अगस्त में रिलीज होगी, लेकिन फिल्म की निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म सुपर 30 अपनी तय तारीख को ही रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
super 30 - फोटो : twitter
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का बॉक्स ऑफिस पर महाराष्ट्र में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक ठाकरे से हुआ और फिल्म यहां उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई। फिल्म की लागत के हिसाब से इसने उत्तर भारत में भी फिल्ममेकर्स और इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स की उम्मीदों के मुताबिक कमाई नहीं की।मणिकर्णिका की इस साल की दूसरी फिल्म मेंटल है क्या का पोस्टर रिलीज होते ही विवाद शुरू हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काम करने वाली संस्थाओं ने इस पर आपत्ति जताई। बीच में चर्चा शुरू हुई कि फिल्म की निर्माता एकता कपूर इसका शीर्षक बदलने पर विचार कर रही हैं, हालांकि अभी तक उनकी तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं जारी हुआ। फिल्म अगले महीने 21 जून को रिलीज होनी थी। दो दिन पहले मेंटल है क्या के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज एक महीना आगे खिसकाकर 26 जुलाई कर दी, जिस दिन ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की रिलीज महीनों से तय थी। 

4 of 5
kangana ranaut
इस फैसले के पीछे कंगना रनौत का नाम आया तो फिल्ममेकर्स की तरफ से मंगलवार सुबह एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने के पीछे किसी तरह की कोई दुर्भावना नहीं है और ऐसा फिल्म के कारोबार की बेहतरी के लिए किया गया। सूत्र बताते हैं कि फिल्म सुपर 30 के मेकर्स की इसी के बाद आपस में बातचीत हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hrithik roshan
किसी तरह के विवाद से बचने के लिए फिल्म की रिलीज खिसकाकर अगस्त में करने पर आम सहमति बनी। लेकिन, फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हिंदी सिनेमा की दिग्गज कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट इस बार पीछे हटने के मूड में नहीं है। ऋतिक रोशन भी चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज डेट बदलने से कोई फायदा नहीं क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सुपर 30 की रिलीज डेट बदल लेने के बाद कंगना अपनी फिल्म की रिलीज फिर आगे नहीं खिसका देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें