फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के बेबी शावर के लिए खुद तैयारियां कर रहीं पत्नी मेहर जेसिया?

Tue, 07 May 2019 04:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun, Mehr and Gabriella - फोटो : file photo
गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक बार फिर से अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में वह गैब्रिएला के साथ कभी क्लीनिक के बाहर तो कभी दोस्त की वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी में दिखे। यहां तक कि इस खुशखबरी के बाद वह अपनी पत्नी से मिलने भी गए थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड का जल्द ही बेबी शावर होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस सेरेमनी की पूरी तैयारी मेहर जेसिया कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेबी शावर का यह फंक्शन जो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आयोजित करने जा रही है उससे मेहर जुड़ी हुई हैं। कहा जा रहा है कि मेहर ने अपने दोस्त कल्याणी-आदित्य करांडीकर के साथ मिलकर इस कंपनी का काम हाल ही में शुरू किया है। यह कंपनी इस सेरेमनी से जुड़ी हर चीज का ध्यान रख रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
गेब्रिएला दिमित्रियादिस और अर्जुन रामपाल - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो यह एक प्राइवेट अफेयर होगा जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि फंक्शन मुंबई के बांद्रा में ही किसी जगह पर रखा गया है। अर्जुन रामपाल ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की है। मेहर जेसिया से अलग होने की जानकारी वह एक साल पहले ही फैंस को दे चुके हैं। मेहर की दोस्त के मुताबिक अर्जुन और मेहर ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। दोनों अभी तक सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं। 

4 of 5
arjun rampal - फोटो : file photo
यह अर्जुन का तीसरा बच्चा है। अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। अर्जुन के पिता बनने की खबर के बाद उनकी पत्नी मेहर का भी रिएक्शन आया था। मेहर की दोस्त ने मुंबई मिरर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में मेहर के रिएक्शन के बारे में बताया। मुंबई मिरर ने लिखा- 'मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला की प्रेग्नेंसी से कोई दिक्कत नहीं है। मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मेहर अच्छी मां है और हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो मेहर से अलग होने के बाद ही अर्जुन, गैब्रिएला को से डेट कर रहे थे। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वो FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म Oopiri से अपना करियर शुरू किया। अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें