फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार अंदाज में 'सुपर 30' के छात्रों को गणित पढ़ाते नजर आए ऋतिक, #QuestionMark से चकराया दिमाग

Mon, 08 Jul 2019 04:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : Twitter
बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' #Super30 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म के कई सारे पोस्टर्स और गाने रिलीज हो रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ऋतिक भी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब इस फिल्म का चौथा गाना 'क्वेश्चन मार्क'  #QuestionMark रिलीज हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
#QuestionMark - फोटो : social media
इस गाने के जरिए आनंद कुमार बने ऋतिक अपने छात्रों की परीक्षा भी ले रहे हैं। गाने को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- 'पूछो' तो जाने! कैसे मिलेगा हर अगर का जवाब, #QuestionMark करेगा अब सबका हिसाब। गाने में खुद ऋतिक ने आवाज दी है। वहीं गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इससे पहले फिल्म का तीसरा गाना 'बंसती नो डांस'  #BasantiNoDance रिलीज किया गया था। इस गाने के बोल भी अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
super 30 - फोटो : Twitter
इससे पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें ऋतिक अपने स्टूडेंट्स से कहते हैं कि सब एक-दूसरे से हाथ मिलाओ और अपना नाम बताओ। जल्दी करो सिर्फ 10 सेकंड हैं तुम्हारे पास...इसके बाद वह पूछते हैं कि अब बताओ कितनी बार हाथ मिलाया। इस गाने में ऋतिक अपने स्टूडेंट्स को मजेदार तरीके से गणित पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस पसंद भी कर रहे हैं।
 

 

4 of 5
super 30 - फोटो : Twitter
बात करें सुपर 30 की तो बेशक फिल्म बनने के बाद से ही विवादों में रही हो लेकिन इसे पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है। यहां तक कि हर बारीकी को अपने किरदार में डालने के लिए आनंद कुमार ने भी ऋतिक (Hrithik Roshan) की प्रशंसा की है। हाल ही में फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसकी आलोचना भी हुई।

यहां सुने फिल्म का नया गाना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media

'सुपर 30' में ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इससे पहले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। वहीं 'सुपर 30' से पहले वो 'लव सोनिया' में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह संधू, विरेंद्र सक्सेना और अमित साध जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें