फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांका और विवेक को अस्पताल में मनानी पड़ी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी, परिवार ने दिया सरप्राइज

Mon, 08 Jul 2019 04:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
divyanka tripathi - फोटो : social media
टीवी के पॉपुलर कपल्स में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ अस्पताल में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। सेलिब्रेशन्स के फोटोज भी दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोटोज में दिव्यांका और विवेक के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
divyanka tripathi - फोटो : social media
दरअसल 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका और विवेक की शादी हुई थी और आज उनकी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी है। लेकिन विवेक के अस्पताल में भर्ती होने के चलते उनके परिवार ने उन्हें वहीं पर सरप्राइज देने का सोचा और अस्पताल में ही केक लेकर पहुंच गए। ऐसे में यहीं पर दोनों ने परिवार के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाई। वहीं दिव्यांका ने केक काटते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर 2 फोटोज अपलोड किए हैं। एक फोटो में जहां विवेक और दिव्यांका पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं । तो वहीं दूसरी फोटो में दोनो हाई-फाइव कर रहे हैं। इस फोटो के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, 'इस बार एनिवर्सरी बिल्कुल अलग थी । पूरा परिवार हमारे लिए केक लेकर आया और हमें सरप्राइज दिया। लेकिन मैंने और विवेक ने केक नहीं, एक दूसरे को हाय फाय दिया।'

4 of 5
divyanka tripathi
गौरतलब है कि मकाउ से आने के अगले दिन ही विवेक को बुखार हो गया था । इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी आंतों में इंफेक्शन पाया गया । इसके बाद विवेक को पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ITA Awards Divyanka Tripathi - फोटो : Instagram
बता दें कि दिव्यांका और विवेक जल्द ही डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' को होस्ट करते नजर आएंगे । विवेक की खराब तबीयत के चलते वो इसके प्री-लॉन्च एपिसोड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इससे पहले दिव्यांका 'द वॉइस 3' को होस्ट करती नजर आई थीं । इसके अलावा वह वेब पर भी डेब्यू कर चुकी हैं। दिव्यांका ने 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' नाम से एक वेब सीरीज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें