ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म बिहार के आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में ऋतिक 'सुपर 30' के संचालक आनंद कुमार का किरदार निभाएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अब फाइनल हो गई है।
विज्ञापन
2 of 4
सभी अफवाहों को एक ओर करते हुए फिल्म के लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने इस बात की जानकारी दी कि उनकी फिल्म अगले साल 23 नवंबर को आएगी। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया।
पढ़ें: 2018 की जन्माष्टमी पर शाहिद कुछ इस अंदाज में मनाएंगे जश्न, 'बत्ती गुल मीटर चालू'
विज्ञापन
3 of 4
Hrithik Roshan
ऋतिक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुपर 30 का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है। आनंद कुमार की बायोपिक 23 नवंबर 2018 को रिलीज हो रही है।'
Proud to be a part of #Super30, Anand Kumar Biopic releasing on 23rd November 2018! @RelianceEnt @FuhSePhantom #VikasBahl
— Hrithik Roshan (@iHrithik) November 10, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद कुमार की बायोपिक में करीब 20 बिहारी कलाकारों को मौका दिया जाएगा। आनंद कुमार सुपर-30 नाम से एक प्रशिक्षण संस्थान चलाते हैं जिनमें गरीब और मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है।
पढ़ें: कटरीना के कारण विवाद में फंस सकती है सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है'