फिल्म 'बाहुबली' से फेमस हुईं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड से आए फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया है। अनुष्का के ऑफर को ठुकराए जाने के पीछे ये बड़ी वजह मानी जा रही है.....
विज्ञापन
2 of 6
karan johar
बता दें कि ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में 'देवसेना' का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी बार-बार बॉलीवुड से आ रहे ऑफर को लगातार ठुकरा रही हैं और इस बार उन्होंने फिल्म मेकर करण जौहर के प्रस्ताव को बड़ी आसानी से ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
Prabhas and Anushka
अनुष्का के करण जौहर को मना करने के पीछे की जो सबसे बड़ी वजह सामने आ रही है वो ये है कि फिल्म 'बाहुबली' से स्टार बने प्रभास से शायद उन्होंने इस बारे में सलाह मशविरा करके फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले अनुष्का इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' का ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं। इसके बाद ये रोल दीपिका पादुकोण को दिया गया।
4 of 6
Anushka
इतना ही नहीं, अगर याद हो तो अनुष्का ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' में भी काम करने से कन्नी काट ली थी और साथ ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' में भी लीड रोल के लिए पीछे हट गईं थी।
विज्ञापन
5 of 6
प्रभास
- फोटो : fb
इससे पहले करण जौहर ने एक्टर प्रभास को भी फिल्म के लिए ऑफर दिया था लेकिन प्रभास की फीस सुन करण के होश उड़ गए। इसके बाद करण ने प्रभास के साथ फिल्म बनाने के प्रोजेक्ट पर ताला लगा दिया। दरअसल, पभास ने सैलरी के तौर पर करण से 20 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।
गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रभास और अनुष्का के अफेयर की बात चल रही है। हाल ही में अनुष्का ने प्रभास को उनके बर्थडे (23 अक्टूबर) पर महंगी घड़ी गिफ्ट की थी। वहीं, प्रभास ने भी अनुष्का को उनके बर्थडे (7 नवंबर) पर बीएमडब्ल्यू कार देकर लोगों को बातें बनाने पर मजबूर कर दिया था।