फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली ट्रिप पर गए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Wed, 27 Jan 2021 06:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जायद खान के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। ऋतिक कुछ भी करें उनके फैंस की निगाहें हमेशा ही उनके ऊपर टिकी रहती हैं। खासकर ऋतिक जब भी अपने परिवार के साथ रहते हैं ऐसे समय पर फैंस की निगाहें हमेशा उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान को ही खोजती हैं। हाल ही में ऋतिक एक बार फिर से सुजैन के परिवार के साथ पिकनिक मनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। तलाक के कई साल बाद भी दोनों कई मौकों पर एकसाथ नजर आते हैं। ऋतिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो खुद भी सुजैन के साथ जहां भी जाते हैं अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/hrithikroshan
हाल ही में ऋतिक रोशन ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में ऋतिक के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान के भाई जायद खान और उनका परिवार भी नजर आ रहा है। ये तस्वीर किसी पिकनिक ट्रिप की लग रही है। जिसमें इनके बच्चे भी साथ हैं और सभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा है, 'ऊबड़-खाबड़ जमीन पर चलने को लेकर कुछ तो है। अब वो क्या है वो मुझे नहीं पता। लेकिन ये मेरे दिल को खुश कर देता है।' ऋतिक की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस भी उनकी तस्वीर पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने सुजैन खान के साथ साल 2000 में शादी की थी। लेकिन शादी के करीब 14 साल बाद 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। लेकिन इस तलाक से ऋतिक और सुजैन के फैंस का दिल टूट गया था। तलाक के इतने सालों बाद आज भी ऋतिक के फैंस इन दोनों को साथ देखना चाहते हैं।

पढ़ें: छोटी उम्र में ही माता-पिता के तलाक का दर्द झेल चुके हैं ये सितारे, शाहिद की तो इन्होंने की थी परवरिश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें