ऋतिक रोशन के परिवार के साथ सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक अक्सर सबा आजाद के साथ कहीं न कहीं स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कभी भी रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की। वह अपने रिश्ते को लेकर पहली बार सुर्खियों में तब आए जब इस साल जनवरी में दोनों को स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। कुछ समय पहले सबा ऋतिक के घर डिनर पर भी पहुंची थी, जहां उन्होंने अभिनेता के परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाई थी।