भूल भुलैया 2 की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीमवर्क से मिली कामयाबी
अनीस बज्मी कहते हैं, ‘अगर आपको रेस में लंबी दूर तक जाना है तो आपको टीमवर्क से ही आगे बढ़ना चाहिए। मैं लेखकों को आगे लेकर चलता हूं। मेरे पास लेखकों की एक टीम है जो मेरे साथ बरसों से काम कर रही है। ये लोग मुझे टोकते हैं, मेरे हर कदम की समीक्षा करते हैं और मैं अपनी टीम के जूनियर से जूनियर साथी के सुझाव की कद्र करता हूं। उसकी बात सुनता हूं। फैसला क्या होगा,ये बाद की बात है लेकिन टीम के हर सदस्य की राय सुनना टीम लीडर का पहला कर्तव्य होता है।’