तमन्ना भाटिया, ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द रिंग्स ऑफ पावर' के कार्यक्रम की मेजबानी ऋतिक रोशन और तमन्ना भाटिया ने की। निर्माता जेडी पायने इस सीरीज के कलाकारों के साथ शामिल हुए जिनमें अभिनेता रॉब अरामायो, मैक्सिम बाल्ड्री, मार्केला कवेनघ, चार्ल्स एडवर्ड्स, लॉयड ओवेन, मेगन रिचर्ड्स, नाजनीन बोनियादी, एमा होर्वथ, टायरो मुहाफिदीन शामिल थे। ऋतिक रोशन और तमन्ना भाटिया ने सभी कलाकारों से सीरीज में काम करने के अनुभव के बारे सवाल जवाब किए। इस कार्यक्रम के दौरान ऋतिक रोशन ने सीरीज के निर्माता जेडी पायने को बताया कि कैसे उनकी फिल्म कृष सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से प्रेरित है।