फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' में अपने रोल का किया खुलासा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

Tue, 11 Jul 2023 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं। अब हाल ही में, ऋतिक ने अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ में अपनी भूमिका का खुलासा किया है और बताया है कि फिल्म में उनका किरदार कैसा है।

विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन, 'विक्रम वेधा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

‘वॉर’ में मेजर कबीर के रूप में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अभिनेता ऋतिक रोशन सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म ‘फाइटर’ में एक आईएएफ अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । दर्शकों को एक बार फिर ऋतिक का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Tamannaah Bhatia: संजय लीला भंसाली के दफ्तर के बार स्पॉट की गईं तमन्ना, नई फिल्म की चर्चा जोरों पर

विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

हाल ही में, ऋतिक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात कर रहे हैं। वायरल क्लिप में ऋतिक फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुछ हिंट देते हुए कह रहे हैं कि फिल्म में उनका नाम पैटी है। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए सुखोई के साथ शूटिंग की है और फिल्म की शूटिंग के दौरान भारतीय वायु सेना के आसपास रहना उनके लिए एक सीखने का अनुभव था।

Gadar 2: लव सिन्हा को ‘गदर 2’ में मिला बड़ा मौका, पांच वर्ष बाद बड़े पर्दे पर वापसी

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने कहा, 'हमने सुखोई के अंदर और सुखोई के साथ लगभग 12 दिनों तक शूटिंग की। यह मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा है और भारतीय वायु सेना के आसपास रहना बहुत प्रेरणादायक है। मैंने बहुत कुछ सीखा शारीरिक भाषा, शिष्टाचार, अनुशासन, हर दिन उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।’

 

Shah Rukh Khan: फिर धमाका करने वाले हैं शाहरुख खान और करण जौहर? आर्यन भी होंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

आपको बता दें कि ऋतिक की ‘फाइटर’ साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। दर्शक वॉर के बाद अब  ऋतिक की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें