फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भट्ट खानदान' की एक्ट्रेस के इस सीन की असलियत बेहद अलग, देखने वालों को यकीं न होगा

Sat, 28 Apr 2018 07:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
alia bhatt
फिल्म इंडस्ट्री में आज की तारीख में 'भट्ट खानदान' की सबसे सफल एक्ट्रेस के काफी चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। आप समझ तो गए ही होंगे कि हम किनकी बात कर रहे हैं..? दरअसल, हम 'आलिया भट्ट' का जिक्र कर रहे हैं। इन दिनों उनकी फिल्म के एक खास सीन ने मीडिया जगत से लेकर बॉलीवुड जगत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, आलिया ने फिल्म के इस सीन में कुछ ऐसा किया है कि जानकर आप भी हिल जाएंगे...          
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt raazi
सबसे पहले तो आपको बता दें कि हम बात कर रहें है विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’ की। आलिया भट्ट उनके साथ फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। चलिए अब बात करते हैं उस खास सीन की जिसके चर्चे हर जुबां पर हैं। दरअसल, आलिया ने ‘राजी’ के नए गाने ‘दिलबरो’ में ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आज के युवा कलाकारों के लिए जानना बेहद जरूरी है।   
विज्ञापन

3 of 6
raazi
इस गाने में विक्की और आलिया की शादी का सीन फिल्माया गया है, जिसमें विदाई का भी सीन है। गाने में आलिया की आंखों से टिप-टिप गिरते आंसू भले ही उनकी एक्टिंग का एक हिस्सा रहे हों लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने यह सीन बिना ग्लिसरीन इस्तेमाल किए ही किया है। इस सीन में उनके इमोशन्स इतने साफ उभर कर सामने आते हैं कि सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसी हालत में देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें खुद-ब-खुद भीग जाती है।  

 

4 of 6
RAAZI - फोटो : self
आलिया की आंखों से शूटिंग के दौरान गिरे नैचुरली आंसुओं के बारे में खुद अभिनेत्री सोनी राजदान खुलासा करती हैं। बता दें सोनी राजदान फिल्म राजी में आलिया भट्ट की मां का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री सोनी राजदान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के गाने के एक सीन की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'इस गाने की शूटिंग के दौरान सभी रो पड़े।
विज्ञापन

5 of 6
राजी - फोटो : SELF
हमें ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ी।' तस्वीर में विदाई का एक दृश्य है, जिसमें आलिया और सोनी राजदान भावुक नजर आ रही हैं। गाना 'दिलबरो' में बेटी की विदाई में माता-पिता को होने वाले दर्द को बखूबी दिखाया गया है। गाने की शुरुआत में कश्मीरी बोल का भी इस्तेमाल किया गया है। गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
raazi
धर्मा प्रोड्क्शन और जंगली पिक्चर के बैनर तले बन रही फिल्म ‘राजी’ में आलिया भट्ट एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में आलिया ने एक 'सहमत' नाम की लड़की का किदार निभाया है। सहमत के पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी ऑफिसर से करा देते हैं। पाकिस्तान की बहू बनने के बाद भी आलिया अपने वतन के लिए जासूसी करते हुए नजर आती हैं। सहमत बेहद सीधी-सादी लड़की है, हालांकि देश की जासूसी वह बड़ी शातिर तरीके से करती है। फिल्म 11 मई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें