बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे भी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने उस बुरे दौरान का अनुभव साझा किया है जब उनके पिता एक्टर राकेश रोशन के कैंसर का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
rakesh roshan
- फोटो : file photo
हाल ही में ऋतिक रोशन ने हिंदुस्तान टाइम्स के अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने पिता राकेश रोशन को हुए कैंसर के दौरान के समय का जिक्र किया। ऋतिक रोशन ने बताया कि, 'मेरे पिता की पीढ़ी में हर मर्द को यही सिखाया जाता था कि वह चट्टान की तरह बहुत मजबूत हैं। हमें सिखाया जाता है कि सिर्फ महिलाएं रोती हैं, लेकिन जिंदगी की शिक्षा में मैंने सीखा है कि रोना मजबूत होने की निशानी नहीं होती। जब मुझे पता चला कि मेरे पिता ने अपने अंदर काफी कुछ दबाया हुआ है, जो उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए मैंने अपने पिता को अपने अंदर की बात बताने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
3 of 5
rakesh roshan
- फोटो : file photo
ऋतिक रोशन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'मैंने देखा कि मेरे पिता के लिए यह सब बताना और इलाज के समय का दर्द बयां करना कितना मुश्किल था, लेकिन एक दिन वह पूरी तरह टूट गए। मैंने उन्हें गले से लगाया और हम दोनों ही रो पड़े। उस वक्त भी उन्होंने एक पिता का फर्ज निभाते हुए मुझे ही संभाला। सब कुछ बाहर निकाल देने के बाद हम दोनों काफी हल्का महसूस कर रहे थे। हमें एक इंसान होने के नाते खुद को बयां करने का तरीका आना चाहिए।'
4 of 5
rakesh roshan
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि राकेश रोशन के कैंसर होने की खबर सुनकर बॉलीवुड स्टार्स और फैंस को झटका लगा था। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का जानकारी दी थी। ऋतिक ने लिखा था - 'मैंने आज सुबह अपने पिता से एक फोटो खिंचवाने के लिए कहा । आज अपनी सर्जरी के दिन भी उन्होंने जिम नहीं मिस किया । वो एक बहुत मजबूत इंसान हैं । कुछ हफ्ते पहले ही पता चला कि उनको शुरुआती स्टेज का squamous cell carcinoma हो गया है।'
ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 से करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म काबिल थी। जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सुपर 30 में ऋतिक बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला दिलाने के लिए कोचिंग देते हैं। ऋतिक रोशन के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।