ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं । इन दिनों ऋषि न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं, वहीं नीतू अपने पति का ख्याल रख रही हैं । हाल ही में नीतू ने ऋषि के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकार बात की । साथ ही नीतू ने ये भी बताया कि उनका प्यार कैसे शादी तक पहुंचा ।
विज्ञापन
2 of 8
rishi kapoor neetu singh
नीतू कपूर हाल ही में अनु कपूर के रेडियो शो सुहाना सफर का हिस्सा बनी थीं । इसी दौरान उन्होंने ऋषि और अपने रिश्ते को लेकर बात की । नीतू बताती हैं, 'ऋषि से मेरी पहली मुलाकात बहुत खराब थी । ऋषि को हर बात पर चिढ़ाने की आदत थी । इस वजह से वो सेट पर कभी मेरे बालों, कभी कपड़ों और कभी मेकअप को लेकर कमेंट करते रहते थे ।'
विज्ञापन
3 of 8
neetu singh rishi kapoor
'उनकी बातों से मुझे बहुत गुस्सा आता था । मैं उस समय छोटी थी । वो हर किसी के साथ ऐसा करते थे लेकिन मैं उन पर काफी गुस्सा होती थी ।' ऋषि और नीतू ने एक साथ कई हिट फिल्में दी । इसमें 'अमर अकबर एंथनी', 'कभी-कभी' और 'खेल-खेल में' शामिल हैं। नीतू ने बताया कि ये सिलसिला कैसे शुरू हुआ ।
4 of 8
neetu singh rishi kapoor
नीतू कहती हैं, 'बॉबी की हिट के बाद डिंपल कपाडिया ने शादी कर ली थी । तब ऋषि को कोई हीरोइन नहीं मिलती थी क्योंकि हर हीरोइन उनसे उम्र में बड़ी लगती थी। उस समय मैं सबसे यंग एक्ट्रेस थी । 'रिक्शावाला' के बाद उनकी सारी फिल्में मेरे पास आने लगी । तब फिर हिट फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ ।'
विज्ञापन
5 of 8
neetu singh
अनु ने नीतू से पूछा कि वो कौन सा पल था जब आपने ऋषि के साथ शादी करने फैसला लिया । इस पर नीतू कहती हैं, 'मुझे वो पल तो याद नहीं । लेकिन मैंने बहुत सारी फिल्में साइन कर ली थीं । मुझमें कॉन्फिडेंस आने लगा था । मेरी मां मुझे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहती थीं और मेरी कजिन लवली को मेरे और ऋषि के साथ डिनर डेट पर भेजती थीं ।'
विज्ञापन
6 of 8
neetu singh
'मैं काफी यंग थी और मैंने पहले कभी किसी को डेट नहीं किया था । ये सब तीन साल तक चला । मैंने तब 'नसीब' और 'शान' जैसी कई बिग बजट फिल्में साइन कर ली थीं । तब मुझसे ऋषि ने पूछा- तुमने बहुत सारी फिल्में साइन कर ली हैं । क्या तुम्हें शादी नहीं करनी है । वो शादी के बारे में सोच रहे थे, इसका मुझे अंदाजा नहीं था । उन्होंने मुझसे पहले कभी नहीं कहा था कि वो शादी करना चाहते हैं ।'
विज्ञापन
7 of 8
neetu singh
'हम बस डेट कर रहे थे । फिर मैंने उनसे कहा- एक लड़का है जो शादी करना चाहता है । फिर ऋषि बोले- तो मैं कौन हूं । फिर मैंने अपनी मां को शादी के प्लान के बारे में बताया । वो ये बात सुनकर खुश थीं । मैंने सारी फिल्मों के पैसे लौटा दिए थे । फिर अपनी सभी बची हुई फिल्मों की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी की । उस एक साल में मैंने बहुत मेहनत की थी ।'
'जब सारी फिल्में खत्म हो गईं तब मेरे पति ने मुझसे कहा कि अब हम फैमिली शुरू कर सकते हैं । ऐसा नहीं था कि वो एक लड़की को फिल्मों में काम नहीं करने देना चाहते थे । लेकिन मैं खुद ही लगातार 15 साल काम कर-करके थक गई थी । मैं एक सिंपल लाइफ जीना चाहती थी ।'