बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहलाने वाले ऋतिक रोशन की जो तस्वीर सामने आई है उसमें आप ऋतिक को पहचान नहीं पाएंगे। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के लिए वह अपने फिजीक पर खास ध्यान भी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।
विज्ञापन
2 of 5
super 30
पटना के आनंद कुमार पर बन रही फिल्म के लिए ऋतिक ने उनके जैसा लुक भी कैरी करना शुरू कर दिया है। बढ़ी हुई दाढ़ी, बिखरे बाल में ऋतिक वाकई आनंद कुमार लग रहे हैं। ऋतिक का ये लुक देखकर खुद आनंद कुमार भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
super 30
ऋतिक ने खुद को आनंद कुमार की बॉयोपिक के लिए ऐसे तैयार किया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता जा रहा है। ऋतिक की ये लेटेस्ट तस्वीरें सेट की हैं। बता दें कि ये फिल्म का तीसरा शेड्यूल है। पहले और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पटना और बनारस में पूरी हो चुकी है।
4 of 5
super 30
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक को देखा हैं, लेकिन उनके इस लुक को देख निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन पुराने सभी किरदारों को भूल जाएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।