ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसलिए वो इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही ऋतिक को झटका लगा है। हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
ऋतिक के खिलाफ शिकायत करने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि फिटनेस सेंटर ने जरूरत से ज्यादा लोगों को भर्ती कर लिया और रजिस्ट्रेशन के समय किए गए वादे के अनुसार बाद में उन्हें स्लॉट्स नहीं दिए गए। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें स्लॉट बुक करने के लिए ऐप का प्रयोग करने से वंचित रखा गया।
विज्ञापन
3 of 5
hrithik roshan
दरअसल ऋतिक रोशन, कल्ट डॉट फिट नाम के जिम के ब्रैंड एम्बेसडर हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के समय वादा किया गया था कि ऋतिक उन लोगों को खुद समय और ट्रेनिंग देंगे। मगर जिम बाद में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया।
4 of 5
hrithik roshan
- फोटो : अमर उजाला
शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में 17,490 रुपये फीस दी थी, लेकिन अभी तक उन्हें स्लॉट नहीं मिले हैं। जिम 17,490 रुपये से 36,400 रुपये तक में एक साल के लिए वज़न घटाने का पैकेज दे रहा था।
KPHB कॉलोनी पुलिस स्टेशन ने बुधवार को ऋतिक और Cult.Fit के तीन अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस इंस्पेक्टर के लक्ष्मी नारायण के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि कंपनी अपने डेली एक्सरसाइज सेंशन के वादे को पूरा करने में असफल रही है। क्योंकि ऋतिक रोशन इस ब्रांड के एम्बेस्डर हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों ने इस सेंटर में रजिस्ट्रेशन करवाया था।