सुपरस्टार ऋतिक रोशन के नाना और निर्माता निर्देशक राकेश रोशन के ससुर फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का बुधवार दोपहर जुहू स्थित श्मशानगृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शवयात्रा में राकेश रोशन ने अर्थी को कंधा दिया, वहीं ऋतिक रोशन आगे-आगे अग्निपात्र लिए चलते दिखे। जे ओमप्रकाश के निधन का समाचार सुनकर उनके आवास पर पहुंचने वालों में अमिताभ बच्चन सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
पहली ही फिल्म में सिक्सर
मलायलम की सुपरहिट फिल्म वाझवे मायम की रीमेक राजेश खन्ना और मुमताज स्टारर फिल्म आपकी कसम (1974) के निर्देशन से अपना करियर शुरू करने वाले मशहूर निर्माता निर्देशक जे ओम प्रकाश का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। जे ओम प्रकाश की बेटी पिंकी की शादी हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन से हुई। सुपरस्टार ऋतिक रोशन के वह नाना थे।
विज्ञापन
3 of 5
rakesh roshan
- फोटो : social media
अपनी हर फिल्म का नाम अ अक्षर से रखने के लिए प्रसिद्ध हुए
बंटवारे से पहले के पंजाब के सियालकोट में 24 जनवरी 1927 को जन्मे जे ओम प्रकाश ने राजेश खन्ना को उनके करियर के बेहतरीन दौर में दो सुपरहिट फिल्में आपकी कसम और आखिर क्यों दी। इसके अलावा उनकी फिल्में अपनापन, आशा, अपना बना लो, अर्पण, आदमी खिलौना में उसके समय के लोकप्रिय हीरो जीतेंद्र नायक बने, ये सारी फिल्में हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार होती हैं।
4 of 5
hrithik roshan
- फोटो : social media
ऋतिक को दिया था पहला ब्रेक
अपनी फिल्मों के निर्माता होने के अलावा जे ओम प्रकाश ने दूसरे निर्देशकों की फिल्मों में भी पैसा लगाया। उनकी बनाई सुपरहिट फिल्मों में शामिल हैं, आस का पंछी, आई मिलन की बेला, आए दिन बहार के, आया सावन झूम के और आंखों आंखों में। कमलेश्वर की लिखी और गुलजार निर्देशित विवादास्पद फिल्म आंधी के निर्माता भी जे ओमप्रकाश रहे। उन्होंने पंजाबी में एक फिल्म आसरा प्यार दा भी निर्देशित की।
नौ साल की उम्र में ऋतिक रोशन इसी फिल्म के एक गाने के लिए पहली बार फिल्मी कैमरे के सामने दिखे थे, बाद में अपनी नाना की फिल्म आशा के एक गाने में भी ऋतिक दिखे। अपनी हर फिल्म का नाम अ अक्षर से रखने वाले जे ओमप्रकाश देश में सिनेमा की सबसे बड़ी संस्था फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के अध्यक्ष भी रहे।