फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे बसा है ऋतिक रोशन का आलीशान घर, देखें INSIDE तस्वीरें

Tue, 27 Oct 2020 10:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन इन दिनों अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अपने नए घर को खरीदने के लिए उन्होंने बड़ा निवेश किया है। ऋतिक रोशन के ये फ्लैट्स 14वें, 15वें और 16वें मंजिल पर स्थित हैं। सी फेसिंग बिल्डिंग में बने ये फ्लैट्स जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित हैं। ऋतिक जल्द ही परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उनके उस घर की तस्वीरें दिखाते हैं जहां वह अभी रह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन का यह घर मुंबई में सी फेसिंग है। कोरोना काल को देखते हुए ऋतिक भी परिवार के साथ घर पर ही रहे। इस दौरान उन्होंने अपने घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक इंटरव्यू में ऋतिक ने अपने घर के बारे में कहा था कि ‘यह एक ऐसी जगह होती है जहां कोई नियम से बंधा नहीं होता। लोग खुद के साथ वक्त बिताते हैं, आराम करते हैं।‘
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन ने अपनी ये सेल्फी बालकनी से ली है। उनके पीछे लगे शीशे में समंदर के रिफ्लेक्शन को देखा जा सकता है। बालकनी में बैठने की भी व्यवस्था है। साथ ही शीशे से लगे एरिया में भी घर के सदस्यों के लिए बैठने और आराम करने की सुविधा है।

4 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। ऋतिक और सुजैन का भले ही तलाक हो गया हो लेकिन दोनों के बीच अभी भी अच्छी बॉन्डिंग है। सुजैन को कई बार ऋतिक के घर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। लॉकडाउन के शुरुआती चरण में काफी दिनों वो ऋतिक के साथ ही रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/hrithikroshan
शाम को परिवार के बैठने के लिए यह परफेक्ट जगह है। जहां कॉफी, किताबों के साथ वक्त गुजारा जा सकता है। ऋतिक के दोनों बेटे अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था- क्या इससे अच्छी जगह हो सकती है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें