फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Silly Ex' से शुरू हुआ विवाद ईमेल, लीगल नोटिस और अब क्राइम ब्रांच तक पहुंचा, पढ़िए कंगना और ऋतिक के झगड़े में अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
1 of 6
Hrithik Roshan Kangana Ranaut - फोटो : इंस्टाग्राम
'काइट्स' और 'कृष-3' में काम कर चुके कंगना रणौत और ऋतिक रोशन की कथित प्रेम कहानी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दोनों के बीच हुए चार साल पुराने ईमेल विवाद की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट करेगी। ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल कंगना की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

2 of 6
Hrithik, Kangana - फोटो : Social Media
हालांकि ऋतिक और कंगना का विवाद कोई नया नहीं है। कंगना ने कई बार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों के लेकर कई बातें कही हैं। कंगना के दावे के मुताबिक ऋतिक ने अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक के बाद शादी का वादा किया था लेकिन बाद में पहचानने से भी इनकार कर दिया। हालांकि ऋतिक और सुजैन का 2016 में ही तलाक हो गया था।

विज्ञापन

3 of 6
Hrithik, Kangana - फोटो : Social Media

ये है पूरा मामला

जनवरी 2016 में खबर आई कि 'आशिकी-3' फिल्म के मेकर्स इस फिल्म में कंगना और ऋतिक को कास्ट करना चाहते थे लेकिन ऋतिक के कहने पर कंगना को इस फिल्म से निकाल दिया गया। इसके बाद कहा गया कि काइट्स और कृष-3 में काम कर चुके कंगना और ऋतिक के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
इसके बाद एक सार्वजनिक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा था। कंगना ने कहा था कि पूर्व बॉयफ्रेंड बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करते हैं ताकि उन्हें अटेंशन मिले, लेकिन मैं उससे बाहर निकल चुकी हूं। इसी दिन ऋतिक ने एक ट्वीट किया और कहा कि उनकी पोप से रोमांस करने की संभावना किसी भी शानदार महिला (जिसका नाम मीडिया ले रही) से ज्यादा है।
विज्ञापन

5 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
इसके बाद ऋतिक रोशन ने कंगना को एक लीगल नोटिस भी भेजा था। ऋतिक रोशन ने कंगना रणौत से नोटिस में मांग की थी वह अफेयर के दावे पर माफी मांगें। हालांकि कंगना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था। इस पूरे विवाद के बीच एक खबर यह भी आई थी कि कंगना ने ऋतिक रोशन को बहुत सारे ईमेल भेजे थे। ऋतिक, कंगना से प्रेम संबंध को नकारते रहे हैं। ये विवाद अभी तक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
बता दें कंगना रणौत जब बॉलीवुड में जगह पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं तब आदित्य पंचोली से संबंध की बात सामने आई थी। इसके बाद शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना के प्रेम संबंध की बात सामने आई। इस रिश्ते का अंत भी बुरा हुआ और दोनों की निजी बातें सार्वजनिक हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें