फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान का नो-मेकअप लुक देख हैरान हुए फैंस, कमेंट्स में लुटाया जी भरकर प्यार

Tue, 15 Dec 2020 04:59 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
बॉलीवुड में सारा अली खान कुछ बिंदास अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल की जाती हैं। सारा ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बना ली है। सारा की यही बिंदासपन उनकी फिल्मों में भी झलकता है। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने नो-मेकअप लुक कैरी किया है, इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram - saraalikhan95
इस तस्वीर में सारा अली खान पिंक स्वेटर और पिंक शॉल ओड़े खड़ी हैं और ठंड में चाय का लुफ्त उठा रही हैं। सारा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है, जिसे फैंस की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। सारा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सर्दियों की चाय, जब सूरज ढल रहा हो। सारा का ये नो मेकअप लुक काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इसे कहते हैं नेचुरल ब्यूटी।
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
इन दिनों सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म कुली नंबर वन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सारा अली खान के साथ इस फिल्म में उन्हें वरुण धवन नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी होगी। इसके अलावा सारा, धनुष और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में भी नजर आएंगी।

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
बता दें कि सारा अली खान और वरुण धवन फिल्म कुली नंबर वन की रीमेक में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा लाल रंग का कोट पैंट चुना था। वेल टेलर्ड और लीन फिटिंग के पैंट के सारा ने मैचिंग का ब्लेजर चुना था। वेस्ट के पास तीन बटन से अटैच इस ब्लेजर की थ्री फोर्थ कट स्लीव लगी थी। जिसके साथ सारा ने मैचिंग की रेड कलर की स्ट्रैपी हील्स पहन रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
बता दें कि सारा करीना को 'के' या 'करीना' ही कहती हैं। सारा ने बताया कि मेरा और करीना का रिलेशन कभी कन्फ्यूजिंग नहीं रहा है। वाकई में सारा और करीना दोस्तों की तरह ही रहती भी हैं। दोनों कई बार अलग- अलग शो में एक दूसरे सपोर्ट करती हुई और एक दूसरे की तारीफें करती हुई भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें