ओम प्रकाश एक कैरेक्टर आर्टिस्ट थे, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग का लोहा सभी मानते थे। जिस भी फिल्म में वह काम करते, उस फिल्म में जान डाल देते थे। एक फिल्मकार के रूप में जे ओमप्रकाश का कद बहुत बड़ा था। एक जमाना था, जब उनके नाम की तूती बोलती थी। फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का दूसरा नाम थे जे ओमप्रकाश।