फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक की पुलिस कंप्लेन की फाइल लीक, दिल खोलकर लिखी कंगना की करतूतें

Tue, 03 Oct 2017 08:14 AM IST
amarujala.com, Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
रितिक और कंगना
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रही लड़ाई ने एक नया रुप ले लिया है। हाल ही में कंगना द्वारा दिए इंटरव्यू में उन्होंने ऋतिक को काफी खरी खोटी सुनाते हुए ये कहा था कि उनका और ऋतिक के बीच चल रहा केस अब बंद हो चुका है लेकिन रिपब्लिक टीवी ने ये खुलासा किया है कि कंगना और ऋतिक के बीच चल रहा केस अभी बंद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
रिपब्लिक टीवी ने ऋतिक रोशन की तरफ से दायर याचिका को सार्वजनिक कर दिया है। जिसके अनुसार कंगना ने काफी समय तक ऋतिक का पीछा किया था। ऋतिक ने कंगना के खिलाफ 29 पेज की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा कि है कंगना मुझे सेक्सुअल मेल करती थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
रितिक रोशन और कंगना
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बात की पुष्टि की है कि ऋतिक के वकील महेश जेठमलानी ने ऋतिक की तरफ से मुंबई पुलिस के क्राइम बांच में शिकायत दर्ज कराई थी। सूत्रों ने ये भी बताया कि ऋतिक ने अपने सभी फोन और लैपटॉप को पुलिस के पास सबूत के तौर पर जमा कर किया था।

4 of 6
ऋतिक की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कंगना ने उनका पीछा किया। ऋतिक के अनुसार कंगना ने खुद को उनका इंटरनल लवर बताया। कुछ समय तक वो इस बात को नजरअंदाज करते रहे लेकिन बाद में कुछ मेल ऐसे थे जिन पर रितिक ने शिकायत दर्ज करवाई।
 
विज्ञापन

5 of 6
रितिक और कंगना
शिकायत के मुताबिक ऋतिक और कंगना पहली बार 2009 में मिले। फिल्म काईट्स में दोनों ने साथ काम किया इसके बाद दोनों क्रिश 3 में साथ नजर आए लेकिन इसके बाद से ही कंगना ने ऋतिक के साथ लव अफेयर की बातें शुरू कर दी। ऋतिक ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि बाद में कंगना ने उन्हें सिली एक्स बुलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच हुआ विवाद लंबे वक्त से ठंडा पड़ा था, इस मामले में कंगना ने हालिया इंटरव्यू में तल्ख लहजे में ऋतिक से माफी की मांग कर डाली। इसके बाद ऋतिक की तरफ से पहली बार इस पर प्रतिक्रिया आई है। बता दें कि कंगना और ऋतिक के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऋतिक को कंगना ने फिल्‍म प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्‍यू में 'सिली एक्‍स' कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच लीगल नोटिस जारी कर विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें