बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। खास बात ये है कि ऋतिक के परिवार को भी सबा आजाद बेहद पसंद हैं। बीते कुछ दिनों में सबा आजाद और ऋतिक रोशन के परिवार की नजदीकियां भी देखने को मिल चुकी हैं। जब सबा आजाद बीमार हुई थीं, तब अभिनेता के परिवार ने ही सबा का ध्यान रखा था। वहीं, अब सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना ने एक प्यारा कमेंट किया है। इस कमेंट से साफ है कि उन्हें सबा की तस्वीर बेहद पसंद आई है।