ऋतिक रोशन को बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से भी जाना जाता है। ऋतिक के फैंस के लिए 20 जनवरी की तारीख बेहद ही खास है। इस दिन अभिनेता का जन्मदिन होता है। बता दें ऋतिक आज यानी 10 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बहुत ज्यादा तो नहीं चली थी, लेकिन ऋतिक की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। ऋतिक को सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि किलर लुक्स, दमदार फिजीक और बेहतरीन डांस के लिए भी जाना जाता है। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं-