फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: बचपन में हकलाने की समस्या, 21 की उम्र में गंभीर बीमारी, चुनौतियों से पार पाकर बने सुपरस्टार

Fri, 10 Jan 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन ने अपनी कठिनाइयों और चुनौतियों को पार करके जो सफलता हासिल की है, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती। अपने बेहतरीन अभिनय, डांस की खास शैली और दिलकश लुक्स की वजह से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, उनकी सफलता की कहानी सिर्फ चमक-दमक और स्टाइल से जुड़ी नहीं है। फिल्मों से कदम रखन से पहले उनके संघर्ष की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर सकती है।
25 Years of KNPH: ‘कहो ना प्यार है’ की मेकिंग के दिलचस्प किस्से, जानिए लकी अली को कैसे मिला पहला ब्रेक
विज्ञापन

2 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
फिल्म परिवार से रखते हैं ताल्लुक
ऋतिक रोशन का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। वहीं, उनकी मां पिंकी रोशन, एक गृहिणी हैं। उनके दादा, रोशनलाल नागरथ भी संगीतकार थे। उनके चाचा राजेश रोशन भी संगीतकार हैं। राकेश की फिल्मों का संगीत वह ही तैयार करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
बचपन में कई चुनौतियों का किया सामना
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद ऋतिक का बचपन काफी संघर्षों के साथ गुजरा। वह हकलाने की समस्या से जूझते थे, जिसके कारण वह लोगों के बीच बोलने में संकोच करते थे। इसके अलावा वह अपने हाथ के अतिरिक्त अंगूठे की वजह से काफी खराब महसूस करते थे। स्कूल के दोस्त उनका मजाक उड़ाया करते थे। पहली फिल्म में नजर आने से पहले वह अपने इस अंगूठे को कटवाना चाहते थे, लेकिन मां की सलाह के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

4 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
21 साल की उम्र में हुई गंभीर बीमारी
ऋतिक एक और गंभीर शारीरिक समस्या का सामना कर चुके हैं। 21 साल की उम्र में उन्हें स्कोलियोसिस नामक बीमारी का पता चला, जिसमें रीढ़ की हड्डी में घुमाव होता है और यह व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित करता है। डॉक्टर ने यह तक कह दिया था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते। हालांकि, ऋतिक ने  अपनी मेहनत और समर्पण से इस बीमारी पर भी जीत  हासिल की और बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर्स में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

5 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
चुनौतियों से पार पाकर बने सुपरस्टार
ऋतिक रोशन ने 2000 में कहो न प्यार है से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया और वह रातों-रात लाखों दिलों की धड़कन बन गए। उनकी आकर्षक पर्सनालिटी, कड़ी मेहनत और डांस स्टाइल ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में जगह दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें, धूम 2, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, वॉर, और सुपर 30 जैसी फिल्मों का नाम प्रमुख है। उनकी फिल्मों में न सिर्फ उनके अभिनय का जादू देखने को मिला, बल्कि उन्होंने अपने डांस और स्टाइल से भी करोड़ों लोगों को अपना प्रशंसक बनाया। मौजूदा समय में वह वॉर 2 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के आस-पास रिलीज हो सकती है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें