दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई
पर वतन से हसीं सनम नहीं होता,
हीरों में सिमटकर सोने से लिपटकर मरते हैं कई
पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता..
ये वो लाइनें हैं जिन्हें पढ़ते हुए हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने अपनी नई फिल्म का रविवार को एलान किया। फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज होगी। और, इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन की जोड़ी बनने जा रही है हिंदी सिनेमा की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण के साथ। फिल्म के निर्देशक होंगे सिद्धार्थ आनंद जिनके साथ ऋतिक ने पिछली फिल्म ‘वॉर’ की थी। इस फिल्म से सिद्धार्थ फिल्म निर्माता भी बन गए हैं।