फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक-टाइगर की फिल्म 'वॉर' के डायलॉग्स पर बने मीम्स, लोगों ने गोविंद-सलमान से जोड़कर ऐसे लिए मजे

Tue, 27 Aug 2019 07:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बहुचर्चित फिल्म 'वॉर' का मंगलवार को ट्रेलर रिलीज हुआ था। जबरदस्त एक्शन से भरपूर 'वॉर' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि कुछ ही समय में ये सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में चलने लगा। 2 मिनट 25 सेकेंड के 'वॉर' के ट्रेलर में एक्शन सीन के अलावा डायलॉग भी काफी शानदार हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
अब सोशल मीडिया पर 'वॉर' फिल्म के डायलॉग्स पर मीम्स बनकर वायरल हो रहे हैं। Sagar नाम के ट्विटर हैंडल ने अभिनेता गोविंद और अभिनेत्री रवीना टंडन की बात से जोड़ते हुए लिखा, 'गोविंदा- मुझे तुम्हारा पहनावा पसंद है। रवीना टंडन कहती हैं- जो सीखा है आपसे सीखा है।' दरअसल ये डायलॉग वॉर फिल्म के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ बोलते हैं। 
 


 

 
विज्ञापन

3 of 5
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
Wit Mantri 'वॉर' फिल्म में ऋतिक रोशन के डायलॉग को सलमान खान से जोड़ते हुए लिखा- 'भाई फुटपाथ पर सोते लोगों से बोलते हैं मेरे रास्ते से हट जाओ।' Peter Kavinsky ने एग्जाम से जोड़ते हुए ट्विटर पर लिखा- 'आज मैं सब याद करके आया हूं, एग्जाम मस्त जाएगा, लेकिन मेरा दिमाग कहता है- मैं नहीं सोचूंगा।' दरअसल 'मैं नहीं सोचूंगा' भी 'वॉर' फिल्म का डायलॉग है। 
 


 

 

 

4 of 5
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
Godman Chikna ने क्रिकेटर एमएस धोनी से जोड़ते हुए मीम में लिखा- 'एम एस धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर सोचते हुए हैं- उसका अगला कदम क्या होगा, मुझे पता है।' इस तरह वॉर फिल्म के डायलॉग्स से जुड़े अन्य मीम्स भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसे यूजर्स पसंद और शेयर कर रहे हैं। 
 

 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आपको बता दें कि फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर भी  दमदार रोल में हैं। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के सार्वजनिक अवकाश के दिन रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है इसकी शूटिंग सात देशों के 15 शहरों में की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें