फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल ऋतिक और टाइगर ने किया 'वॉर', देखें कैसे फिल्माए गए खतरनाक स्टंट सीन

Wed, 17 Jul 2019 07:39 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
war film - फोटो : amar ujala
गेम ऑफ थ्रोन्स, जैक रीचर, सैन एंड्रियास और द डार्क नाइट जैसी सुपरहिट हॉलीवुड वेब सीरीज और फिल्मों के एक्शन निर्देशक पॉल जेनिंग्स ने यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
war film - फोटो : Amar Ujala
फिल्म के दोनों हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर वह उत्तर ध्रुव के सबसे बर्फीलें और हड्डियां जमा देने वाले इलाके फिनलैंड लेकर गए और वहां दुनिया के अब तक के सबसे खतरनाक स्टंट सीन्स शूट किए हैं। इन सीन्स की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अमर उजाला पाठकों के साथ साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
war film - फोटो : Amar Ujala
सोमवार को रिलीज हुए फिल्म वॉर के टीजर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। हिंदी सिनेमा के दर्शकों को ऐसा एक्शन पहली बार देखने को मिला है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘इस फिल्म की जब कल्पना की गई थी तभी से हमने एक बात तय कर रखी थी कि फिल्म का एक्शन ऐसा होगा जो हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने पहले कहीं नहीं देखा।' 

4 of 5
War - फोटो : amar ujala mumbai
सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि 'फिल्म में एक कार चेज सीक्वेंस है जिसमें ऋतिक औऱ टाइगर ने सांसें रोक देने वाले एक्शन सीन्स किए हैं। यह कार चेज सीक्वेंस पूरी तरह उत्तर ध्रुव के सबसे बर्फीले देश फिनलैंड में शूट की गई है। ऐसा सीक्वेंस अब तक दुनिया की किसी फिल्म में शूट नहीं किया गया है। इसे शूट करने में पूरे क्रू को कई बार जान जोखिम में डालनी पड़ी लेकिन इसे कैमरे में कैद करने के रोमांच ने हमसे ये करा ही लिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
war teaser - फोटो : instagram
साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के जानी दुश्मन बने नजर आएंगे। दोनों के किरदार फिल्म में एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही ये फिल्म गांधी जयंती यानी छुट्टी के दिन रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें