सबा आजाद-ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पत्नी सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन को सबा आजाद में दोबारा प्यार मिला। वहीं, अब खबरें हैं कि इस जोड़े ने जिंदगी में आगे बढ़ते हुए शादी करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, ये दोनों कब और कहां शादी करेंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने नए रिश्ते के लिए हामी भर दी है, और यह दोनों जल्द से जल्द शादी करने वाले हैं।