फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान हाशमी की ऋतिक रोशन को बड़ी चुनौती, 'सुपर 30' के सामने खड़ी कर दी 'चीट इंडिया'

Sat, 17 Feb 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hrithik roshan
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म "सुपर 30' की रिलीजिंग डेट सामने आ गई है। लेकिन इस बीच खबर आई है कि इमरान हाशमी भी अपनी फिल्म 'चीट इंडिया' लेकर आ रहे हैं। ऐसें में सिनेमाघरों में दोनों की फिल्म को लेकर बड़ी टक्कर होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan and emraan
पहले आपको बता दें कि फिल्म 'सुपर 30' की डेट नवंबर 2018 से बढ़ाकर 25 जनवरी 2019 कर दी गई है। वहीं, इमरान हाशमी की भी फिल्म 'चीट इंडिया' भी 25 जनवरी को रिलीज होनी है। टी सीरिज बैनर तले बन रही फिल्म 'चीट इंडिया" को शौमिल सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan and Anand Kumar
लेकिन खास बात ये है कि दोनों ही फिल्म 'सुपर 30ट और 'चीट इंडिया' शिक्षा को लेकर बात करती नजर आएंगी। ऋतिक की फिल्म एक बायोपिक फिल्म है। इमरान का कहना है कि उनकी फिल्म में शिक्षा के असल पहलुओं को करीबी से दिखाया जाएगा। बता दें कि ऋतिक की फिल्म बिहार के एक ट्यूटर आनंद कुमार पर आधारित है जो गरीब बच्चों को पढ़ाकर उन्हें आईआईटी में पहुंचाने का काम करते हैं।

4 of 5
hrithik roshan
वहीं इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'चीट इंडिया' की तारीख बदलने की जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'टी सीरीज भूषण कुमार, इमरान हाशमी फिल्म्स और एंटरटेनमेंट ड्रामा 'चीट इंडिया' 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Emraan Hashmi
खबर है कि इमरान की फिल्म पहले फरवरी 2019 में रिलीज होनी थी। फिल्म की तारीख बदलने का यह फैसला अचानक लिया गया है। लेकिन अब दर्शकों के लिए यह एक दुविधा ही होगी कि वह किस फिल्म को चुने, क्योंकि दोनों ही फिल्में देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें