फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ डिनर करना चाहते हैं रोशन, बताया- 'गाना वायरल होने के बाद क्या-क्या हुआ'

Sat, 17 Feb 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रिया प्रकाश
प्रिया प्रकाश अपनी आइब्रो ट्रिक से पॉपुलर हुईं तो उनके कोस्टार रोशन अब्दुल रहूफ अपने एक्सप्रेशन की वजह से हिट हो गए। रातोंरात रोशन के फॉलोवर्स भी बढ़े। प्रिया और रोशन की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने 'मानिक्या मलाराया पूवी' में दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रिया प्रकाश
हाल ही में एक इंटरव्यू में रोशन ने बताया कि वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। रोशन ने कहा, 'शाहरुख खान मेरी इंसपिरेशन हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उनकी सारी फिल्में देखता हूं। मेरी फेवरेट मूवी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है।' 
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया प्रकाश
19 साल के रोशन ने आगे कहा, 'मुझे खुद भी नहीं याद कि मैंने यह फिल्म कितनी बार देखी है। मैं उनसे मिलना चाहता हूं और मुझे उनके साथ डिनर करके खुशी होगी। यह मेरा सपना है।' रोशन ने बताया कि वो शाहरुख की तरह ही 'किंग ऑफ रोमांस' बनना चाहते हैं।
 

4 of 6
प्रिया प्रकाश
रोशन फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल निभाना चाहते हैं। शाहरुख खान के अलावा रोशन मलयालम फिल्म स्टार ममूटी को भी काफी पसंद करते हैं। रोशन ने बताया, 'जब यह गाना वायरल हुआ तो मेरा फोन लगातार रिंग करता जा रहा था। मेरा मेल बॉक्स फुल हो गया था। मैं जब भी घर से बाहर निकलता तो लोग आस-पास इकट्ठा हो जाते।'
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रिया प्रकाश
'मैंने सोचा भी नहीं था। मुझे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे हैंडल किया जाए। मेरा परिवार खुश है और सोच रहे हैं कि यह रातोंरात कैसे हो गया। परिवार के अलावा दोस्त भी मुझे बधाई दे रहे हैं।' वहीं इस पर प्रिया ने भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिया प्रकाश
केरल की रहने वाली प्रिया ने बताया, 'मुझे सबसे पहले मेरी एक दोस्त ने बताया कि गाना वायरल हो रहा है और लोग शेयर कर रहे हैं।' प्रिया के बारे में बात करते हुए रोशन ने कहा, 'वो मेरी बेस्ट फ्रेंड है। मुझे उसके साथ काम करके बहुत अच्छा लग रहा है। हम लड़ाई भी करते हैं लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें