hrithik roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
स्टार्स ने ब्लड डोनेट करने की अपील कोरोना सर्वाइवर्स से की है, जो कोरोना को मात देकर लौट चुके हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा है, 'मुंबई का कस्तूरबा अस्पताल एक ऐसे मिशन पर है, जिसे उन सभी के समर्थन की आवश्यकता है, जो कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक उबर चुके हैं। अगर आपने पॉजिटिव पाए जाने के बाद 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर लिया है, और आपकी आखिरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, तो आपके ब्लड में ऐसी कोशिकाएं हैं जो इस वायरस को मार सकती हैं। यदि आप अपना ब्लड डोनेट करते हैं तो अन्य लोग भी स्वस्थ हो सकते हैं, खासकर जो कोरोना वायरस की वजह से गंभीर स्थिति में हैं। कृपया अपना ब्लड डोनेट करने और जीवन बचाने के लिए अभी साइन अप करें।'