फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग मे फिर आगे आए शाहरुख़ खान, डब्ल्यूएचओ ने भी की तारीफ

Sun, 19 Apr 2020 09:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है। शाहरुख खान इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही लोगों के बीच कोविड-19 के बारे में जागरूकता भी फैला रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने बीते शनिवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और इस दौरान लोगों को जरूरी सेवा प्रदान कर रहे लोगों के लिए आयोजन रखा। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस आयोजन में शाहरुख खान सहित दुनियाभर की हस्तियों ने हिस्सा लिया और कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों की उत्साह बढ़ाया। डब्ल्यूएचओ की ओर से आयोजित किए गये कार्यक्रम का नाम 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' था। यह एक वर्चुअल कार्यक्रम गैर-लाभकारी संगठन ग्लोबल सिटीजन की मदद से रखा गया था। इस आयोजन में मौजूद सभी कलाकारों ने घर बैठे ही अपनी खास परफॉर्मेंस दी। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आयोजन में शामिल होने वाले लोगों का डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्विटर पर शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया। डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शाहरुख खान डब्ल्यूएचओ और ग्लोबल सिटीजन के साथ एकजुटता दिखाने और 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। इस एकजुटता से हम दुनिया से कोविड-19 का सफाया कर सकते हैं।' 
 

4 of 5
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने अपने ट्वीट में ये भी बताया कि अपने परफॉर्मेंस के दौरान शाहरुख खान ने दर्शकों से हर एक उस इंसान की मदद करने की अपील की जो घर में रहने के दौरान मुश्किलों से गुजर रहा हैं। शाहरुख खान ने कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाला देश भारत में लॉकडाउन है। इस देश में सबसे कमजोर लोगों को कोरोना वायरस की मार पड़ रही है। इसके अलावा शाहरुख खान कोरोना को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा लेडी गागा, द रोलिंग स्टोन्स, जॉन लीजेंड, बिली ईलिश, एल्टन जॉन और कई बड़े संगीतकारों ने भी अपने घरों में बैठकर परफॉर्मेंस दी। इन सभी गायकों ने अपने घर से ही लोगों के लिए गाने आए और वीडियो भी बनाया। सभी गायकों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 

लॉकडाउन में बच्चों के साथ कैसे गुजारें वक्त, सीखिए डायरेक्टर आदित्य दत्त और उनकी पत्नी चांदनी से
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें