फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक: बचपन में ही इन सितारों ने मारी फिल्मों में एंट्री, कुछ तो अब लाइमलाइट से दूर भी हो गए

Sat, 17 Jul 2021 09:28 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ऋषि कपूर, आलिया भट्ट, संजय दत्त - फोटो : Social Media
फिल्म जगत एक ऐसी दुनिया है जहां कौन कब किसकी जगह ले लेता है, किसी को खबर नहीं होती। कोई रातों-रात यहां स्टार बन जाता है, तो वही कोई  यहां पर एक सुपरहिट फिल्म देकर गायब हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से ही जुड़े कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा था और आज भी वो फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं। हालांकि बचपन में अपनी पढ़ाई  की वजह से कई सितारों ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी और वो वापस कभी नहीं मुड़े। लेकिन इन्ही में से कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्म जगत में बचपन में काम किया और आज इंडस्ट्री का वो बड़ा नाम हैं।

इन कलाकारों ने किया बचपन में काम
ऋषि कपूर से लेकर ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और कई फिल्मी सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बाल-कलाकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। आज के समय में इन्हीं कलाकारों में से कई सितारे सुपरस्टार बनकर  उभरे तो वही कुछ बचपन में अच्छी फिल्में देने के बाद ऐसे गायब हुए कि आज वह सिर्फ लोगों की यादों में हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन से कलाकार और उनके बच्चें इस लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 9
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram
अल्लू अरहा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की चार साल की बेटी अल्लू अरहा एक्ट्रेस समांथा रूथ संग इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह आने वाले प्रोजेक्ट 'शकुंतलम' में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल  मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें अपनी बेटी के डेब्यू पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
आमिर खान फैन क्लब - फोटो : Social Media
आमिर खान

आमिर खान ने कयामत से कयामत तक, दिल और अंदाज अपना-अपना जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन हम आपको बता दें कि आमिर खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। वो साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' में बाल-कलाकार के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र और जीनत अमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4 of 9
ऋतिक रोशन - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन

कहो न प्यार है, कृष, बैंग-बैंग कई सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के 'ग्रीक ऑफ गॉड' ऋतिक रोशन भी बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने छह साल की उम्र में फिल्म जगत में कदम रखा था।ऋतिक 1980 में आई फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। इसके बाद साल 1986 में ऋतिक ने श्रीदेवी और रजनीकांत की फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

5 of 9
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Social Media
उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर जब भी फिल्मी परदे पर आती थीं तो प्रशंसक अपना दिल थाम लेते थे। उन्होंने सत्या, पिंजर और भूत जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की उर्मिला ने केवल तीन वर्ष की कम उम्र में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बचपन में कई फिल्में की। लेकिन साल 1983 में आई फिल्म 'मासूम' को बाल-कलाकार के रूप में उनकी सबसे यादगार फिल्म माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी और बहुत ही कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खुद की एक अलग पहचान बनाई। आज आलिया बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि आलिया 1999 में आई फिल्म 'संघर्ष' में प्रीती जिंटा के बचपन की भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 9
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर

डिंपल कपाडिया के अपोजिट फिल्म 'बॉबी' में काम करके ऋषि कपूर के लाखों लोगों का दिल जीता। लेकिन दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी अपने करियर की शुरुआत बाल-कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में साल 1970 में बाल-कलाकार के तौर पर काम किया जिसके लिए उन्हें  बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया।

8 of 9
संजय दत्त - फोटो : Social Media
संजय दत्त

संजय दत्त ने युवावस्था में अपनी शुरुआत फिल्म रॉकी से की थी। लेकिन ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि संजय दत्त ने साल 1971 में आई फिल्म 'रेशमा और शेरा' में बाल-कलाकार के रूप में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने कवाली सिंगर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके पिता सुनील दत्त और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

9 of 9
शाहिद कपूर - फोटो : Social Media
शाहिद कपूर

चॉकलेटी बॉय की छवि से निकलकर कबीर सिंह में अपनी अलग भूमिका से शाहिद कपूर ने ये साबित कर दिया कि वो हर तरह का किरदार निभा सकते हैं। शाहिद कपूर ने भी बाल कलाकार के रूप में ही मनोरंजन जगत में कदम रखा था। उन्होंने बचपन में एक विज्ञापन किया था जिसमें उनके साथ आयशा टाकिया भी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें