फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hridaynath Mangeshkar: लता मंगेशकर के भाई हैं संगीतकार हृदयनाथ, फिल्मी जगत में 'बालासाहेब' के नाम से हुए मशहूर

Thu, 26 Oct 2023 11:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत जगत में मंगेशकर परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दिवंगत गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने संगीत जगत को नई पहचान दी थी। वहीं, उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने भी संगीत को नए मुकाम तक पहुंचाया है। दिग्गज संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हृदयनाथ मंगेशकर ने अपने संगीत के बल लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई। आज हृदयनाथ मंगेशकर अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
हृदयनाथ मंगेशकर का जन्म 26 अक्तूबर 1937 को महाराष्ट्र में मशहूर थिएटर कलाकार दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। वहीं, वह स्वर कोकिला लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर, आशा भोसले और मीना खादिकर के भाई हैं। हृदयनाथ संगीत और कला से संबंध रखने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिस वजह से बचपन से ही उनकी रुचि संगीत की ओर रही थी। बमुश्किल पांच साल तक उन्हें अपने पिता का साथ मिला। उनके बाद उन्होंने उस्ताद अमीर खान से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली। महाराष्ट्र से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिनेमा जगत की दुनिया कदम रखा।1955 में आई फिल्म 'आकाश गंगा' से उन्होंने गायकी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'संसार', 'जानकी' और 'चानी' सहित कई मराठी फिल्मों में संगीत दिया।
विज्ञापन

3 of 6
हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
हृदयनाथ ने समकालीन संगीतकारों की रचनाओं का भी अध्ययन किया। चौदह साल की उम्र में उन्होंने भक्ति गीत 'निसदिन बरसत नैन हमारे' और 'बरसे बुंदिया सावन की' की रचना की। वे गाने भी लोकप्रिय हुए। हृदयनाथ को प्रसिद्ध संगीतकारों का साथ मिला। उन्हें फिल्म जगत में कई नाम जाना गया। बचपन से ही उन्हें परिवार द्वारा प्यार से 'बाल' कहा जाता था, जिसके बाद से फिल्मी जगह में वह 'बाला साहेब' के नाम से विख्यात हुए। संगीत के प्रति समर्पित इस 'हृदय' को शंकराचार्य ने 'भाव गंधर्व' नाम दिया।

4 of 6
अपनी बहनों के साथ हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी सिनेमा के बाद हृदयनाथ मंगेशकर ने बॉलीवुड का रुख किया और कई फिल्मों में संगीत दिया। उन्होंने 'माया मेमसाब', 'हरीशचंद्र तारामती', 'लाल सलाम', 'मशाल' और 'प्रार्थना' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में स्कोर संगीत दिया था। उन्होंने टीवी शोज को भी संगीत दिया है। हृदयनाथ ने दूरदर्शन के सीरियल 'फूलवंती' के लिए संगीत बनाया था। इसके अलावा उन्होंने ने मछुआरों के लिए लोक गीत भी बनाए हैं। वहीं, हृदयनाथ मंगेशकर कवि-संत मीरा की कविताओं और गीतों को संपूर्ण एल्बम की रचना करने और उन्हें रिलीज करने वाले पहले संगीतकार थे। उन्होंने गालिब की गजलों की विशेषताओं वाला एक एल्बम भी बनाया है। उन्होंने हमेशा सोच समझ कर ही अपने काम का चुनाव किया। उन्होंने मराठी और हिंदी में वही गाने तैयार किए हैं, जो उन्हें अच्छे लगे हैं। उनका 1982 का एलबम ज्ञानेश्वर मौली काफी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन

5 of 6
उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हृदयनाथ मंगेशकर को अपने पूरे करियर में कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य का लता मंगेशकर पुरस्कार, और सर्वश्रेष्ठ गायक और संगीत निर्देशक / संगीतकार के लिए सात महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार मिले हैं। उन्हें भीमसेन जोशी और जसराज के हाथों महाराष्ट्र के लोगों द्वारा पंडित की उपाधि से सम्मानित किया गया था। शंकराचार्य ने उन्हें भाव गंधर्व की उपाधि प्रदान की है। उन्हें 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
हृदयनाथ मंगेशकर को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य का लता मंगेशकर पुरस्कार, और सर्वश्रेष्ठ गायक, संगीत निर्देशक और संगीतकार के लिए सात महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार मिले हैं। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें भीमसेन जोशी और जसराज के हाथों पंडित की उपाधि दी थी। इसके अलावा उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया, जिसके बाद इसी साल वह राजनीतिक दल शिवसेना में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें