यूं तो रुपहले पर्दे पर चुंबन अब कोई बहुत अनोखी चीज नहीं रहा, लेकिन इसे लेकर दर्शकों में जिज्ञासा हमेशा रहती है। मान लिया गया है कि वक्त बदलने के साथ चुंबन दृश्य स्वीकार लिए गए हैं। लेकिन यह बहस का विषय है कि स्वीकार्यता कितनी है। निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कह कर इस बहस को हवा दी थी कि ‘फिल्म में किसिंग सीन हों तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिल जाती है। आज के सिनेमा से इतना तो तय हो चुका है कि प्यार के दृश्यों में अब आप कभी दो फूल, दो भंवरे या दो पक्षी एक-दूसरे की तरफ झुकते हुए नहीं देख सकेंगे।
हीरो-हीरोइनों को चुंबन दृश्य में कोई परहेज नहीं है।’ करन शायद ज्यादा गलत नहीं हैं। दूर न जाएं। शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ में दोनों के चुंबन दृश्य चर्चा में रहे। प्रेम की चर्चाओं के बीच लोग पर्दे के चुंबनों को सच मान बैठते हैं। वैसे करन की यह बात भी विचार करने लायक है कि की आज ‘किसिंग सीन’ नई पीढ़ी (न्यू-जेन) में आपत्तिजनक भावनाएं पैदा नहीं करते। नई पीढ़ी प्यार की इस अभिव्यक्ति को लेकर बहुत ‘कूल’ है। करन मानते हैं कि पहले के अभिनेता लोक-लाज रखते थे। आज ऐसा नहीं है। किसिंग को समाज में रिश्तों का अहम हिस्सा मान लिया गया है। अगर इन्हें सही ढंग से फिल्माया जाए तो किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 9
kiss scene
- फोटो : social media
कैसे फिल्माए जाते हैं किस सीन?
सिनेमा के पर्दे पर चुंबन कोई अजूबा नहीं रह गया है। इसे लगभग हर फिल्म में देखा जा सकता है। फिल्मों के चुंबन दृश्यों को दर्शक पैसा वसूल मानते रहे हैं। आपने भी फिल्मों में चुंबन सीन तो काफी देखे होंगे, लेकिन ये कैसे फिल्माए जाते हैं, इसे जानने की कभी कोशिश नहीं की होगी। डायरेक्टर्स और क्रू मेंबर्स के सामने अभिनेत्रियां कैसे आसानी से चुंबन सीन दे देती हैं? आपके सभी सवालों के इस खबर में आगे की स्लाइड में मौजूद हैं..
फिल्मों के अधिकांश किसिंग सीन रियल में फिल्माए जाते हैं। हालांकि अगर अभिनेत्रियां आपत्ति करें तो डायरेक्टर बॉडी डबल का प्रयोग भी कर लेते हैं। कई बार होता है कि अभिनेत्री किस सीन देने से साफ़ मना कर देती हैं। ऐसे में कहानी की डिमांड पर दूसरे तरीके से यह सीन फिल्माए जाते हैं। सोशल मीडिया पर 2014 में एक वीडियो वायरल हुआ था, वायरल हुए वीडियो में किसिंग सीन की शूटिंग का सच बताया गया था।
विज्ञापन
3 of 9
kiss scene
- फोटो : social media
ये सीन इन दोनों ऐक्टर्स की 2012 में आई तमिल/तेलुगु फिल्म 'मात्तारान' का है, जिसमें एक हॉल में काजल और सूर्या के बीच फिल्माया गया एक किसिंग सीन है, लेकिन इन दोनों ने हकीकत में एकदूसरे को किस ही नहीं किया था। सवाल ये है कि आखिर बिना किस किए फिल्म में एकदूसरे को कैसे किस करते नजर आए?
तो इसकी जानकारी मिलती है इस वायरल वीडियो में, जिसमें बिहाइंड द कैमरा के फुटेज से पता चलता है कि दरअसल काजल ने एक कुशन को किस किया था जबकि सूर्या ने एक प्लास्टिक शीट को किस किया था, जिसे बाद में विजुअल इफेक्ट्स की मदद से ऐसे दिखाया गया कि जैसे दोनों ने एकदूसरे को किस किया हो जबकि उन्होंने हकीकत में ऐसा किया ही नहीं था...
4 of 9
maine pyar kiya
- फोटो : file photo
इसी तरह ही बॉलीवुड फिल्मों में भी किसिंग सीन शूट किए जाते हैं । फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान और भाग्यश्री के बीच एक किस सीन था। सलामन और भाग्यश्री ने एक-दूसरे को किस करने से मना कर दिया था । लेकिन फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या इस सीन को शूट करना चाहते थे । ऐसे में उन्होंने सलमान और भाग्यश्री के बीच एक शीशा लगा दिया। दोनों ने उस शीशे को किस किया और बढि़या सीन शूट हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
kiss scene
- फोटो : social media
बेवजह ‘किस’ कहानी में न हों
क्या वाकई ऐसा है? कोई बच्चन परिवार से पूछे। जब ‘धूम-2’ में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय का किसिंग सीन आया तो सीनियर बच्चन फिल्म का स्पेशल शो छोड़ कर चले गए। निर्माता आदित्य चोपड़ा से उनकी इस मुद्दे पर लंबी बात हुई। बहू को पर्दे पर इस तरह देखना उन्हें गवारा न था, लेकिन हीरो ऋतिक के पिता के खयाल कुछ और हैं। वह कहते हैं, ‘समय बदल चुका है। चुंबन अब वर्जित नहीं रह गए हैं। बस, सीन में यह सही जगह पर आने चाहिए। इसे अब अश्लील नहीं कहा जा सकता। राकेश रोशन इस बात से भी सहमत हैं कि बेवजह ‘किस’ कहानी में नहीं होने चाहिए। लेकिन अगर कहानी में जरूरी हैं तो उनसे परहेज भी नहीं करना चाहिए।
चुंबन है जरूरत
कभी राज कपूर के वारिस कहलाने वाले सुभाष घई के खयाल भी कुछ इसी तरह के हैं। उनका मानना है,‘चुंबन प्यार जाहिर करने का एक तरीका है। आज का समय तरक्कीपसंद है। लोग और समाज बहुत आगे बढ़ चुके हैं। फिल्मों में ‘किसिंग’ कोई राकेट साइंस नहीं है। आज की ग्लोबल लाइफ-स्टाइल में किसिंग को बुरी नजर से नहीं देखा जा सकता। यह अगर सिनेमा और कहानी को आगे बढ़ाते हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं।’कॉमर्शियल सिनेमा से अलग आर्ट सिनेमा को मायने देने वाले डायरेक्टर शयाम बेनेगल का कहना है, ‘किसिंग को मैं कोई महत्व नहीं देता। किंतु यदि इस सीन की डिमांड है तो कोई एतराज़ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 9
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
किसिंग सीन से दूर रहते हैं सलमान
सलमान खान की निजी जिंदगी से जुड़ी जो भी गॉसिप बनती रही हों लेकिन वह पर्दे पर कुछ ऐसा नहीं करना चाहते जिससे उनकी इमेज खराब हो। सलमान खान ने अपनी आने वाली एक फिल्म में किस सीन करने से साफ मना कर दिया। जो बात पूरी दुनिया जानती है, उसे निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने फिल्म 'किक' में सल्लू भाई के लिए एक किसिंग सीन डाल दिया था। जब सलमान खान को इस बारे में पता चला, तो वे भड़क उठे। उन्होंने फौरन साजिद के नाम फरमान जारी कर दिया कि वे अपनी स्क्रिप्ट पर दोबारा काम शुरू कर दें। उन्हें किसिंग सीन कतई नहीं चाहिए। असल में साजिद ने किक की हीरोइन जैकलिन फर्नांडिस के साथ सलमान का एक छोटा सा लिपलॉप सीन रखा था, लेकिन भाई को यह बात अखर गई। दरअसल सलमान अपनी किसी भी फिल्म में किसिंग सीन से दूर रहते हैं। उन्होंने अपने सभी प्रिय फिल्मकारों को बता रखा है कि वे उनकी किसी भी फिल्म में किसिंग सीन नहीं करेंगे। स्टोरी की डिमांड का बहाना भी नहीं चलेगा। सल्लू मियां का तर्क है कि उनकी फिल्म परिवार के सारे सदस्य मिलकर देखते हैं, इसलिए वे अपनी फिल्म में एक भी असहज करने वाला सीन नहीं डाल सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
kiss scene
ये 3 चुंबन कभी न भूलेंगी शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपने जीवन में इन तीन चुंबनों को कभी नहीं भूल पाएंगी। प्रयाग में 2012 में हुए महाकुंभ के दौरान शिल्पा जब एक साधू के करीब पहुंची तो उसने शिल्पा को चेहरा पकड़कर चूमना शुरू कर दिया। यह किस तो बहुत विवादों में रहा। हॉलीवुड निर्देशक रिचर्ड गेरे भारत में आए हुए थे। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड सार्वजनिक जगह पर शिल्पा को बुरी तरह से चूम बैठे। इस किस पर खूब हो-हल्ला हुआ। लेकिन शिल्पा ने किस पर बुरा नहीं माना। धड़कन फिल्म में अक्षय कुमार के साथ उनके किस सीन की चर्चा खूब हुई। उस दौरान वह अक्षय की प्रेमिका भी रहीं और यह किस सीन खूब चर्चित हुआ है।
8 of 9
kiss scene
'कबीर सिंह' का 'शुद्घ देसी रोमांस'
शाहिद-कियारा की फिल्म 'कबीर सिंह' में किसिंग सीन की भरमार है। यहां तक कहा गया कि इसमें जितन चुंबन हैं उतने बॉलीवुड की किसी फिल्म में आज तक नहीं देखे गए। हालांकि किसी ने इन चुंबनों की गिनती नहीं की लेकिन नई पीढ़ी के प्यार को हल्के ढंग से दिखाने वाली इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं था जिसे ‘शुद्ध’ कहा जा सके।
एक पूरी फिल्म जो चुंबनों के लिए चर्चा में रही वह थी, शुद्ध देसी रोमांस। टीवी से फिल्मों के ऐक्टर बने सुशांत सिंह ने अपनी फिल्म में परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर के साथ 23 चुंबन सीन फिल्माए।
'3 जी' में 30 किस सीन
नील नितिन मुकेश और सोनल सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की चर्चा इसलिए ज्यादा हुई थी क्योंकि उस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 30 किस सीन थे। यह किस सीन जुनूनी थे। फिल्म की नायिका सोनल चौहान को दिक्कत इसलिए नहीं हुई क्योंकि वह रियल जिंदगी में भी नील की गर्लफ्रेंड हैं।
'ख्वाहिश' में मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत भट्ट कैंप की फिल्म 'मर्डर' से पहचानी गईं लेकिन उनकी चर्चा उनकी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' को लेकर भी जमकर हुई। मल्लिका की इस फिल्म में 20 से अधिक चुंबन दृश्य थे। यह फिल्म अपने चुंबन दृश्यों की वजह से ही अच्छी ओपनिंग लेने में सफल रही।
'ये साली जिंदगी' में लंबे किसिंग सीन
सुधीर मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' भी किस सीन से भरी पड़ी थी। अदिति राव और अरुणोदय सिंह के किस फिल्म रिलीज के पहले से ही चर्चाओं में रहे। अदिति राव का अरूणोदय के साथ करीब एक मिनट लंबा किस सीन एक ऑटो में फिल्माया गया। कुछ और किस सीन चित्रांगदा सिंह पर भी फिल्माए गए।
'जिस्म' और 'मर्डर' में भी किस सीन
भट्ट कैंप की दो ट्रेंड सेटर फिल्मों जिस्म और मर्डर में भी लंबे-लंबे किस सीन देखने को मिले। इन फिल्मों की नायिकाओं बिपाशा बसु और मल्लिका शेरावत इन्हीं किस और स्मूच दृश्यों की वजह से चर्चाओं में रहीं।