फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद-सलीम: ऐसे टूटी थी शोले, डॉन और जंजीर देने वाली शानदार जोड़ी, एक शाम जुदा हो गए थे रास्ते

Sun, 04 Apr 2021 08:23 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलीम-जावेद - फोटो : Social media

फिल्म जगत में आपने कई सफल जोड़ियां देखी होंगी। फिल्म निर्माता-निर्देशक की जोड़ी, संगीतकारों और गायकों की जोड़ियां कई बार सामने आ चुकी हैं। खासकर बॉलीवुड में तो कई ऐसे उदाहरण हैं। फिर चाहे वो सलीम-सुलेमान की हो, विशाल-शेखर, साजिद-वाजिद, संजीव दर्शन या फिर जतिन-ललित की जोड़ी हो। सभी ने मिलकर इंडस्ट्री में जबरदस्त काम किया और दर्शकों का खूब प्यार लूटा। इसी तरह एक और जोड़ी थी, जिसने 70 के दशक में कमाल की फिल्में लिखीं और खूब नाम कमाया। ये सलीम-जावेद की जोड़ी थी। सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर जब एक दूसरे के साथ काम करते थे तो स्क्रीन की पर जबरदस्त कहानी देखकर थियेटर हॉल तालियों से गूंज उठता था।

विज्ञापन

2 of 7
सलीम-जावेद - फोटो : Social media
सलीम-जावेद की जोड़ी ने एक साथ काम किया तो कमाल कर दिखाया। ये वही जोड़ी है, जिसने एक से बढ़कर एक फिल्में लिखीं और भारतीय फिल्म जगत को ‘शोले’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी कभी न भुलाई जा सकने वाली फिल्में दीं। इनकी लिखी कहानी निर्माताओं को खूब भाती थी। इतना ही नहीं जब फिल्म पर्दे पर रिलीज होती तो दर्शक भी उस कहानी में रम जाते थे। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में खूब कमाई किया करती थीं।
विज्ञापन

3 of 7
सलीम-जावेद - फोटो : Social media
लेकिन बॉलीवुड की इस सफल जोड़ी को मानों किसी की नजर लग गई और ये जोड़ी एक शाम टूट गई। हालांकि, इसकी शुरुआत खुद जावेद अख्तर ने की थी। उन्होंने ही सलीम खान से जाकर अपने मन की बात कही थी, जिसके बाद सलीम काफी दुखी भी हुए थे। लेकिन उन्होंने जावेद के फैसले को तरजीह दी।

4 of 7
सलीम-जावेद - फोटो : Social media
एक बार एक इंटरव्यू के दौरान खुद सलीम ने इसपर खुलासा किया था। उनके मुताबिक एक शाम वह कुछ काम कर रहे थे तभी जावेद अख्तर आए और कहने लगे कि मैं अलग होना चाहता हूं। ये बात सुनकर सलीम खान को धक्का लगा। पहली बार में तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है और जावेद ऐसा क्यों कह रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सलीम-जावेद के साथ अमिताभ - फोटो : Social media
फिर जावेद के प्रस्ताव पर सलीम साहब ने भी सवाल किया। उनसे पूछा कि आपने यह बात पांच मिनट पहले तो सोची नहीं होगी। जावेद अख्तर ने जवाब दिया कि नहीं मैं इसपर एक अरसे से सोच रहा हूं। इसके बाद सलीम खान वहां से उठकर अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे। उनको जाते देख जावेद भी उनके पीछे-पीछे जाने लगे। इसपर सलीम खान ने उन्हें रोका और कहा कि मैं खुद का ख्याल रख सकता हूं।
विज्ञापन

6 of 7
सलीम-जावेद - फोटो : Social media

सलीम खान ने आगे बताया कि इसके बाद वह घर आ गए। वे नहाकर फ्रेश हुए, लेकिन जावेद की बात उनके जहन में ताजा थी। हालांकि, उन्होंने किसी को भी इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। सलीम खान से अलग होने की मुख्य वजह जावेद की फिल्मों में गानें लिखने की चाह थी। वे फिल्मों में गाना लिखना चाहते थे और सलीम खान से क्रेडिट देने की भी बात कही थी। लेकिन सलीम ने उन्हें साफ इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलीम-जावेद - फोटो : Social media
इसपर सलीम खान ने बताया था कि उन्होंने जावेद से कहा था कि आप गाने लिखेंगे तो उठना-बैठना म्यूजिक डायरेक्टरों के साथ होगा तो मैं वहां क्या करूंगा। इससे मेरे काम पर भी असर पड़ेगा। मना करने पर जावेद ने कहा था कि मैं किसी और का नाम दे दूंगा। इसपर सलीम खान ने कहा कि आज की तारीख से आपके काम में मेरा नाम कभी नहीं आएगा। बस इसी तरह बॉलीवुड की ये आइकॉनिक जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई और हमने कभी इनकी फिल्में दोबारा नहीं देखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें