भारती सिंह
- फोटो : फाइल
कॉमेडी करियर
भारती ने रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपनी करियर की शुरुआत की थी। भारती इस शो की सेकेंड रनर अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस-3 का तड़का' में हिस्सा लिया। इसके बाद वो लगभग सभी कॉमेडी शो में दिखने लगीं और वो काफी पसंद की जाने लगीं। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम', 'कॉमेडी सर्कस के सुपर स्टार', 'कॉमेडी सर्कस का जादू', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'कॉमेडी सर्कस का नया दौर', 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' जैसे कई शो किए. इसके अलावा वो 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा सीज़न-5' और 'बिग बॉस' में भी नजर आईं।