पीकू
- फोटो : Social Media
पीकू (2015)
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार तो अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के लिए भी जीत लिया। वह भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का। अपने समय की नंबर वन अभिनेत्री के पिता का किरदार निभा कर जब वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत सकते हैं। तो ऐसे शानदार कलाकार के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन और उसके साथ में जुड़ते फिल्म के किरदार के मोशन लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर तो करते ही हैं। साथ ही उन्हें भावुक भी करते हैं। दर्शकों को उनके किरदार से क्या चाहिए, अमिताभ यह बात बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।