हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
इस तस्वीर से लगभग एक हफ्ते पहले, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने हाउसफुल 5 की पूरी कास्ट की ऑनस्क्रीन अवतार में एक शानदार तस्वीर शेयर की थी। इस खास तस्वीर में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, फरदीन खान, सोनम, नरगिस फाखरी, जैकलीन, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, जॉनी लीवर और अन्य सहित पूरी स्टार कास्ट को एक ही छत के नीचे देखकर सिनेप्रेमी खुशी से झूम उठे। टीम की तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "हमारे सिनेमाई सफर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर रहे हैं! साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 -तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित।"