फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 Day 3 Box Office: रविवार को 'हाउसफुल 5' की रही चांदी, तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Mon, 09 Jun 2025 01:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5 Movie Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में लगी हुई है। 6 जून को रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। जानते हैं आज रविवार को इसने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
'हाउसफुल 5' - फोटो : इंस्टाग्राम-@nadiadwalagrandson
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख सहित करीब 19 सितारों से सजी फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में लगी है। आज रविवार को फिल्म की रिलीज का तीसरा दिन है। 6 जून को सिनेमाघरों में सजी इस फिल्म ने पहले दो दिन अच्छी कमाई की है। जानते हैं आज रविवार की छु्ट्टी का फिल्म ने कितना लाभ लिया?
विज्ञापन

2 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स
बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत
लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की यह पांचवी कड़ी है। साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली तरुण मनसुखानी ने। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये की कमाई करके अच्छी शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को ईद के मौके पर भी इसने अच्छा कारोबार किया।
विज्ञापन

3 of 5
'हाउसफुल 5' - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार की छुट्टी का मिला फायदा
कल शनिवार को दूसरे दिन 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे से भी बढ़कर कारोबार किया। दूसरे दिन का कलेक्शन करीब 32.38 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आज फिल्म रविवार की छु्ट्टी का भी भरपूर फायदा उठाती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

4 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
100 करोड़ के करीब पहुंची 'हाउसफुल 5'
फिल्म ने तीन दिनों में करीब 88.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी फिल्म 100 करोड़ी क्लब के करीब पहुंच चुकी है। इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म का यह कलेक्शन ठीकठाक है।

French Open 2025: डेट नाइट पर पेरिस निकले परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, फ्रेंच ओपन लाइव का उठा रहे लुत्फ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार से रिलीज होगी असली परीक्षा
'हाउसफुल 5' की असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी। बता दें कि इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। साजित नाडियाडवाला की 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत करीब 15 साल पहले हुई थी। पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। 'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जुलाई तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें