फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउसफुल 4' के सेट पर नजर आए संजय दत्त, अक्षय के साथ करेंगे कॉमेडी!

Sat, 10 Nov 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood

फिल्म हाउसफुल 4 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। पहले मीटू आंदोलन को लेकर फिल्म पर गाज गिरी थी जिसके चलते साजिद खान और नाना पाटेकर को फिल्म से हटना पड़ा था, लेकिन अब फिल्म इस बात को लेकर चर्चा में है कि फिल्म में संजय दत्त, अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करते नजर आ सकते हैं...आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा...

विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती

पहले आपको बता दें कि नाना पाटेकर के फिल्म से निकलने के बाद इस रोल को अब ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबती करने जा रहे हैं। वहीं, संजज दत्त को भी हाउसफुल 4 के सेट पर देखा जा रहा है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संजय दत्त फिल्म का बड़ा हिस्सा हो सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt and paresh gehlani

खैर आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, ये बात सच है कि संजय फिल्म हाउसफुल 4 के सेट पर पहुंचे थे लेकिन हाउसफुल 4 के शूटिंग सेट से थोड़ी ही दूरी पर संजय एक एड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि पास ही में अक्षय भी शूटिंग कर रहे हैं तो वह उनसे मिलने पहुंचे। 

4 of 5
akshay kumar

बॉलीवुड में अक्षय और संजय दत्त तकरीबन पांच फिल्मों में एक साथ देखे जा चुके हैं। अगर बात करें फिल्म हाउसफुल 4 की तो इसमें राणा दग्गुबती, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana patekar
आखिर में बता दें कि बीते महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके चलते उन्हें भी फिल्म से पैर पीछे खींचने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें