फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं ने निभाया गे का किरदार, KISS से भी नहीं किया परहेज

Thu, 23 Jan 2020 06:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना गे की भूमिका में दिखाई देंगे। उनके साथ मशहूर यूट्यूब कलाकार जितेंद्र कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में आयुष्मान और जितेंद्र कुमार का किसिंग सीन चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन आयुष्मान खुराना पहले कलाकार नहीं जिन्होंने ऑनस्क्रीन किसी एक्टर को किस किया हो। उनसे पहले भी कई कलाकार फिल्मों में अपने को स्टार को किस कर सुर्खियां बटोर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एक सीन में रणदीप हुड्डा और साकिब सलीम - फोटो : Twitter

रणदीप हुड्डा-साकिब सलीम

इन दोनों कलाकार ने करण जौहर की फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में गे का रोल किया था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और साकिब सलीम कपल होते हैं। दोनों के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' साल 2013 में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
बाथटब में एक दूसरे के साथ अर्जुन माथुर और विक्रांत मैसी - फोटो : Twitter

अर्जुन माथुर और विक्रांत मैसी

वेब सीरीज मेड इन हैवन में अर्जुन माथुर ने विक्रांत मैसी के साथ किसिंग सीन किए थे। इस वेब सीरीज में अर्जुन ने गे का किरदार निभाया था। ये वेब सीरीज पिछले साल (2019) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन वीडियोज पर रिलीज हुई थी। इसमें में सोभिता धुलिपला और अभिनेता अर्जुन माथुर मुख्य भूमिका में थे। इसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन भी दिए थे।

4 of 5
किस करते हुए शिव पंडित और ध्रुव गणेश - फोटो : Twitter

शिव पंडित और ध्रुव गणेश

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म Loev में शिव पंडित और ध्रुव गणेश के बीच भी किसिंग सीन फिल्माया गया था। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोस्ताना

अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम

साल 2008 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' काफी चर्चा में रही थी।  फिल्म में अभिषेक और जॉन गे बनने की एक्टिंग करते नजर आए थे। फिल्म के एक सीन में अभिषेक और जॉन को किस करते  हुए भी दिखाया गया था। वैसे बता दें कि इस फिल्म से ही प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल का टाइटल मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें