फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने 20 जवाबों से किए कई खुलासे, सवालों में CAA से लेकर 'अबराम' और 'मन्नत' भी शामिल

Thu, 23 Jan 2020 06:16 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 11
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बुधवार को ट्विटर पर 20 सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने बुधवार दोपहर ट्वीट किया, "चलो एक #AskSRK हो जाए। सिर्फ 20 सवाल। फिर मुझे जाकर अपना सामना करना होगा... शायद शेव भी करनी पड़े।" शाहरुख के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर #AskSRK टॉप ट्रेंड रहा। इस हैशटैग के साथ कुछ ऐसे सवाल भी पूछे गए, जिनके जवाब शाहरुख ने नहीं दिए। ये सवाल नागरिकता कानून, जामिया- जेएनयू स्टूडेंट्स से मारपीट मामले में शाहरुख की चुप्पी को लेकर थे। हसीबा ने शाहरुख से सवाल किया, "जब देश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर इतना बवाल हो रहा है और आप चुप हैं। ऐसे में आपको खुद का सामना कैसे कर पाते होंगे?" ऐसे ही कई सवाल यूजर्स ने शाहरुख से पूछे। @Rofl_Gujarati ने लिखा, "सर आप सीएए विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ बोलिए। इतना डर किस बात का। आपने भी जामिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।"
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
1. शैलेस नाम के यूजर ने पूछा, "सर आपके अगले प्रोजेक्ट के बारे में काफी अफवाहें हैं। प्लीज आप खुद इस बारे में ऐलान कीजिए।" शाहरुख ने जवाब दिया- "मैं ही अनाउंस करूंगा और कौन करेगा मेरे भाई।"
 

2. @srk_fanzzzz यूजर ने अबराम की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा "मुझे कुछ पूछना नहीं है। तस्वीर देखिए... बहुत दिल से बनाई है।"
शाहरुख ने जवाब दिया, "इन रंगों के लिए शुक्रिया।"
 
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
3. अंतरा नाम की यूजर ने अपना रिकॉर्ड किया गाना शेयर करते हुए लिखा, "मैं आपके लिए गाना गाया है पर आपने कभी नहीं सुना। गाना भेज रही हूं। सुनकर फीडबैक दीजिएगा।" शाहरुख ने इस पर प्रतिक्रिया दी, "बहुत बढ़िया।"
 

4. शहबाज ने पूछा, "शाहरुख आप हर किरदार में अपनी आवाज कैसे बदल लेते हैं। ये हर फिल्म में अलग होती है।" शाहरुख ने जवाब दिया "मुझे खुशी है कि आपने ये पूछा। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। लेकिन हर बार सफल नहीं होता हूं। हमारा वॉइस बॉक्स कमाल का टूल है। आपको ये सीखने की ज़रूरत है कि कैसे कंट्रोल किया जाए।"
 

4 of 11
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
5. मोहसिन नाम के यूजर ने पूछा, "अगर आज आप मशहूर न होते तो आप क्या होते?" शाहरुख ने कहा, "मैं वही चीज़ें करता जो मैं घर पर अक्सर करता हूं। मशहूर होना जॉब नहीं है। ये आपके किए कामों का बायप्रोडक्ट है।" 
 

6. निखिल महाजन ने पूछा, "हम जिन जगहों से आते हैं, क्या वो ये बताती हैं कि हम क्या बन गए हैं।" शाहरुख ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि आपके दिल और आत्मा में कुछ जगहें होती हैं, वो बताती हैं कि आप क्या बनते हैं।"
 
विज्ञापन

5 of 11
Shah Rukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
7. एलिमी तबस्सुम ने पूछा, "मैंने जैसे ही ये नोटिफिकेशन पाया कि आप #AskSrk शुरू कर रहे हैं। मेरे रोंगटे खड़े हो गए। अभी जब मैं ये मैसेज टाइप कर रही हूं, तब लग रहा है कि मेरा दिल निकल जाएगा।" शाहरुख ने मजाक करते हुए जवाब दिया, "अगर मैं इस काबिल होता तो आपका दवाई ज़रूर बताता। ये पक्का किसी चीज के लक्षण लग रहे हैं।"
 

8. एक्टर रितेश देशमुख ने पूछा "अबराम से आपने कौन सी एक चीज सीखी?" शाहरुख ने इस पर कहा, "जब भी आप उदास, भूखे या गुस्से में हों... अपना वीडियो गेम खेलते हुए हल्का सा रो दें।"
 
विज्ञापन

6 of 11
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI
9. विवेक सुब्रमण्यम ने पूछा "कोलकाता नाइट राइडर्स शुभमन गिल को कप्तान कब बनाएगी?" शाहरुख ने जवाब दिया, "जैसे ही कोलकाता की टीम आपको हेड कोच बनाएगी।"
 

10. @smgacmagb ने लिखा "आप इस दशक में क्या करने जा रहे हैं?" शाहरुख ने लिखा "मैंने ये दशक अपनी जिंदगी की बेस्ट फिल्मों के लिए बचाया हुआ है।"
 
विज्ञापन

7 of 11
shah rukh khan - फोटो : social media
11. ट्विटर पर यूजर @Khan_azwaSrkian ने पूछा, "कैमेस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए कोई सलाह?" शाहरुख ने मजाक दिया, "प्लीज ये सवाल आप सुष्मिता सेन से पूछिए।" दरअसल फ़िल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान कैमेस्ट्री टीचर का किरदार निभाने वाली सुष्मिता सेन से रोमांस करते दिखे थे।
 

12. यासीर नाम के यूजर ने अपनी बाइक चलाते हुई तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "आप मेरी बाइक के बारे में क्या सोचते हैं?" शाहरुख खान, "हेलमेट पहनिए।"
 

8 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
13. शाहबाज ने पूछा "सही करने पर जो हमें नफरत झेलनी पड़ती है उसका क्या किया जाए?" शाहरुख खान ने ट्वीट किया, " 'सही चीज' बेहद निजी अहसास है। इसका आधार किसी दूसरे की उम्मीद नहीं होती है। ये खुद आपके लिए होती है।"
 

14. समीर सिंह के अकाउंट से पूछा गया, "आपकी सभी फ़िल्में फ्लॉप हो रही हैं। कैसा लग रहा है। जवाब ज़रूर देना।" शाहरुख ने जवाब दिया "बस आप दुआ में याद रखना।"
 

9 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
15. रश्मि नाम की यूजर ने एक साथ कई सवाल किए कौ"न सी चीज हैं जो आपको बखूबी बयां करती हैं। आपके बारे में हम कौन सी बातें नहीं जानते हैं। ऐसी एक चीज, जिससे आप पर जुनून सवार रहता है।" शाहरुख ने लिखा "उफ्फ। ये मल्टीपल चॉइस वाले सवाल। हमेशा से इसमें खराब रहा हूं।"
 

16. @mrunmayeah यूजर ने सवाल किया "ये थोड़ा चीज़ी साउंड करेगा लेकिन मैं आपसे बहुत बहुत प्यार करती हूं।" शाहरुख ने इस पर ट्वीट किया, "मुझे चीज बहुत पसंद है।"
 

10 of 11
shah rukh khan and abram - फोटो : social media
17. रवि नाम के यूजर ने पूछा, "दिल्ली की ऐसी कौन सी चीज है, जिसे आप मिस करते हैं।" शाहरुख खान ने कहा, "दिल्ली की सर्दी।"
 

18. तूफान का देवता नाम के अकाउंट ने शाहरुख से पूछा, "सर मन्नत में एक रूम किराए पर चाहिए।" शाहरुख ने जवाब दिया, "30 साल की मेहनत में पड़ेगा।"
 
विज्ञापन

11 of 11
shah rukh khan - फोटो : social media
19. @SHAHODx ने पूछा, "मैं सुहाना की उम्र की हूं और आपसे सलाह चाहती हूं। क्या आप मेरी मदद करेंगे प्लीज?" शाहरुख ने कहा, "किसी भी तरह की नकरात्मकता से अपनी यात्रा को प्रभावित मत होने दीजिए। आप जो हैं, सिर्फ उस वजह से सुंदर हैं।"
 

20. ट्विटर पर @iSRKianMohabbat ने लिखा, "आप जिन लोगों को जवाब मिले हैं और जिनको जवाब नहीं मिले हैं। वक्त है कि हम शाहरुख खान की इस दशक की पहली कूल सेल्फी देखें।" शाहरुख ने जवाब दिया, "मैं भी ऐसा ही सोचता हूं।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें