रामसे बंधुओं की फिल्मों में 'दरिंदे' हमेशा फिल्म का सबसे शानदार किरदार रहे। उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में इस एक किरदार के साथ कोई समझौता नहीं किया। रामसे बंधुओं के लिए इस दरिंदे के किरदार के लिए अनिरुद्ध अग्रवाल से बेहतर कोई नहीं था। अनिरुद्ध अग्रवाल ने बेशक रामसे बंधुओं की सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया और उनमें से दो में दरिंदे का किरदार निभाया लेकिन उनके द्वारा निभाया गया किरदार अमर है। एक दिसंबर को अनिरुद्ध का जन्मदिन है। अनिरुद्ध ने The Jungle Book (1994) और Such a Long Journey (1998) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
2 of 6
Samri
- फोटो : social media
जब भी हिंदी फिल्मों के सबसे खतरनाक दरिंदे की बात होगी सामरी उर्फ अनिरुद्ध अग्रवाल का नाम पहले आएगा। लंबी कद काठी का वो खूंखार दरिंदा जिसे फिल्मों में ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती थी। ये वही दरिंदा था जिसने उन पुराने सिंगल स्क्रीन थियेटरों में दर्शकों की चीखें निकाल दीं, खड़े-खड़े बेहोश होने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
Samri
- फोटो : social media
रामसे बंधुओं पर बात करते हुए अनिरुद्ध ने कहा था- वो लोग ज्यादा पैसे नहीं देते थे क्योंकि उनकी फिल्मों का बजट कम होता था लेकिन वो लोग समय से पैसे देते थे। हम सब एक परिवार की तरह एक साथ खाते-पीते और रहते थे।
4 of 6
रामसे ब्रदर्स
- फोटो : social media
इंजीनियर छोड़ बने दरिंदे
1949 में जन्मे अनिरुद्ध देहरादून के एक सामान्य परिवार में पले बढ़े। साल 1974 में उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया और नौकरी करने लग गए। लेकिन उनका मन एक्टिंग करने को बेताब रहता था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्ध एक बार बीमार थे और दफ्तर से छुट्टी ली थी तभी उनसे किसी ने रामसे बंधुओं से मिलने को कहा। अनिरुद्ध भी उठकर मिलने चल दिए। अनिरुद्ध ने बीबीसी से बातचीत में कहा था- 'जब रामसे बंधुओं ने मुझे पुराना मंदिर ऑफर की तो मैंने नौकरी छोड़ दी। मैं एक्टर बनना चाहता था और यही मौका था। मैंने इसे झटक लिया। फिल्मों में मेरी रुचि थी तो मुझे लगा कि मुझे और मौके मिलेंगे। मैंने करियर बदल लिया।'
विज्ञापन
5 of 6
रामसे ब्रदर्स
- फोटो : social media
रामसे बंधुओं के साथ अनिरुद्ध ने एक के बाद एक दो-तीन फिल्में कीं। पुराना मंदिर सुपरहिट हो गई लोग सामरी से खौफ खाने लगे। इसके बाद अग्रवाल 1990 में रामसे की फिल्म बंद दरवाजा में दिखे। इस फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की। लेकिन इसके बाद कुछ खास ऑफर न मिलता देख अनिरुद्ध फिर इंजीनियरिंग पेशे में चले गए।
हालांकि बीच-बीच में उन्हें कई हॉरर टीवी शोज में देखा गया। अनिरुद्ध आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विल्सन लुईस की हॉरर फिल्म 'मल्लिका' में नजर आए थे।