फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीवुड की वो 5 'हॉरर कॉमेडी' फिल्में, जिन्हें देखने वाला पहले डर गया, फिर हंसते-हंसते घर गया

Thu, 24 Jan 2019 06:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar
बॉलीवुड में हमेशा से हॉरर कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला रहा है। जब भी कोई इस तरह की फिल्म की रिलीज हुई दर्शकों ने उसे बहुत प्यार दिया। उन फिल्मों ने बॉक्स पर भी अच्छा कलेक्शन किया। 2007 में अक्षय कुमार ने की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। हाल ही में खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार एक बार फिर एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। खबर है कि वह राघव लॉरेंस की हॉरर कॉमिडी फिल्म में काम करेंगे। 

आगे की स्लाइड में जानिए हॉरर कॉमेडी जो बॉक्स ऑफिर पर हिट साबित हुईं
विज्ञापन

2 of 6
स्त्री
बीते साल राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री' रिलीज हुई। कम बजट की इस फिल्म ने बॉलीवुड की अच्छी-अच्छी फिल्मों को पछाड़ दिया। इस फिल्म में एक चुड़ैल लोगों के घरों का दरवाजा खटखटाती थी और बड़ी प्यारी सी आवाज में घर के मर्द को आवाज देती थी। खासकर मर्द की मां या पत्नी की आवाज में वो उन्हें पुकारती थी। अपने जानने वाले की आवाज सुनकर अगर मर्द बाहर जाता था तो फिर वो चुड़ैल अगले 24 घंटे के भीतर-भीतर उसे मार देती थी। ये अफवाह शहर में आग की तरह फैल चुकी थी, लोग डरे हुए रहते थे और रात में घरों से बाहर ही नहीं निकलते थे। उसके बाद लोगों ने इस चुड़ैल से बचने का एक तरीका सोचते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रेट ग्रैंड मस्ती ट्रेलर - फोटो : self
2013 में मस्ती फ्रेंचाइजी की फिल्म ग्रैंड मस्ती एक अडल्ट कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में (विवेक ओबेरॉय) और प्रेम चावला (आफताब शिवदसानी) अपनी अपनी साधारण लाइफ जी रहे होते हैं। लेकिन तीनों ही अपनी अपनी पत्नी से ऊब चुके हैं। ऐसे में ये तीनों प्लान कर एक गांव जाते हैं और शुरू होती है इनकी ग्रेट ग्रैंड मस्ती। वहां, ये तीनों एक हवेली में रहते हैं, जहां इन्हें मिलती है रागिनी (उर्वशी रौतेला) जो कि एक भूत होती है। बाद में ये तीनों दोस्त चुड़ैल से अपनी जान बचाते हैं।

4 of 6
अमिताभ बच्चन
2008 में आई अमिताभ बच्चन की 'भूतनाथ' ने हॉरर के मायने बदल दिए और पहली बार 'भूत' को हल्के फुल्के अंदाज़ में दिखाया और ये भूत एक बच्चे का दोस्त है। 'भूतनाथ' में अमिताभ ने एक असंवेदनशील बेटे के पिता का किरदार निभाया था, जो मरने के बाद भूत बन चुका है और एक बच्चे का दोस्त बन जाता है। भूतनाथ रिटर्न्स में वर्तमान के भ्रष्टाचार और राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाया गया । इस फिल्म को लोगों खासा पसंद किया।
विज्ञापन

5 of 6
गोलमाल अगेन - फोटो : Tamilmixss
'गोलामाल' फिल्म की सीक्वल 'गोलमाल अगेन' में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया। इस फिल्म की शुरूआत अन्ना (तबू) के कैरेक्टर से होती है जो कहानी की सुत्रधार हैं। वो आत्माओं से बातचीत कर सकती । उनका नैरेशन हमें फ्लैशबैक में लेकर जाता है और जहां उनकी मुलाकात गोलमाल ब्वॉयज से होती है। बतौर किड्स गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी), लकी (तुषार कपूर) और दो लक्ष्मण (श्रेयस तेलपड़े और कुणाल खेमू) से होती है जो ऊटीके अनाथालय में बड़े होते हैं और अन्ना वहां लाइब्रेरियन काम करती है। गोपाल और श्रेयस क हमेशा माधव और उनकी टीम से किसी ना किसी वजह से लड़ते रहते हैं। ये जल्द ही अनाथालाय छोड़ देते हैं और कई सालों बाद जब केयरटेकर की मौत होती है तो वो आते हैं। ये गैंग पालटीलाल हाउस में रहते हैं जिसमें पहले से ही अना और दामिनी (परिणीति चोपड़ा) रह रहे होते हैं।लेकिन जल्द ही सबको समझ आता है कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि उनमें से एक उसी आत्मा जैसा व्यवहार भी करते हैं। अन्ना और दामिनी का संदेहास्पद व्यवहार इसमें और भी ज्यादा मजेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गो गोवा गॉन - फोटो : फिल्म
'गो गोवा गॉन' 2013 में आई भारतीय जोम्बी कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म तीन दोस्तों कुणाल खेमू, वीर दास, आनंद तिवारी की कहानी थी। जो काम के बोझतले काफी परेशान रहते हैं। तीनों को लगता है कि नशा करना और मौजमस्ती करना ही आज का फैशन और तरक्की है। मंडे आने पर भी उनका वीकेंड का हैंगओवर नहीं उतराता है। इसी बीच एक लड़की को इंप्रेश करने के चक्कर में तीनों गोवा चले जाते हैं। जहां वह एक रेव पार्टी में पहुंच जाते हैं। तीनों ड्रग्स लेते हैं। लेकिन जब नशा सुबह उतरता है तो देखते हैं कि उनके आस-पास के लोग जोम्बिज में अवतरित हो चुके हैं,यहां तक कि वह लड़की भी जिस पर तीनों फिदा थे। तीनों के पीछे लड़की खून चूसने के लिए दौड़ पड़ती है। तीनों अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं। तीनों की जान बचाने में मदद करते हैं सैफ अली खान। जो कि ड्रग्स माफिया बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें