फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन की फिल्म के सेट पर दर्दनाक हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत, 10 घायल

Thu, 20 Feb 2020 06:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kamal Haasan, Indian 2 - फोटो : amar ujala
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोग मर गए हैं और 10 घायल हो चुके हैं। ये हादसा कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर चेन्नई में हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब फिल्म के सेट पर निर्माणकार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक क्रेन गिर गई। जिसके चलते सेट पर बड़ा हादसा हो गया। 

विज्ञापन

2 of 5
kamal haasan - फोटो : file photo
हादसे को लेकर खुद कमल हासन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों का संकट मेरे अपने दर्द से कई गुना ज्यादा है। इस हादसे से लिए मैंने दुख और संवेदना जाहिर करता हूं।' फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर ये हादसा बुधवार देर रात को हुआ। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कमल हासन - फोटो : Twitter
हादसे में मधु (डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर), कृष्णा (असिस्टेंट डायरेक्टर) और एक स्टाफर चंद्रन की मौत हो गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के पता चलने पर कमाल हासन तुरंत 'इंडियन 2' के सेट पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक क्रू सदस्य क्रेन के ऊपर लाइट सेट कर रहा था और वह गिर गया था। 
 

 

4 of 5
indian 2 film shooting - फोटो : Twitter
डायरेक्टर शंकर घटनास्थल के बिल्कुल नजदीक काम कर रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह 90 साल के शख्स के किरदार में नजर आएंगे। 'इंडियन 2' भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म होगी और इसमें भ्रष्टाचार से लड़ते दिखाया जाएगा। फिल्म में म्यूजिक अनिरूध रविचंद्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kamal haasan - फोटो : file photo
अब तक इस फिल्म के कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं जिससे कमाल हासन के फैंस और सिनेप्रेमियों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विद्युत जामवाल और प्रिया भवानी शंकर भी मुख्य किरदार में हैं।  'इंडियन-2' 1992 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' की सीक्वल है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: शेफाली जरीवाला ने दिखाई दरियादिली, मां बनने के लिए अपनाया ये तरीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें